Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

health

मर्म चिकित्सा (पार्ट-2): टिपिकल मरीजों को भी डॉ सुनील जोशी ने यूँ ठीक कर दिया! देखें वीडियो

सत्येंद्र पीएस-

आज एक मित्र ने कानपुर से फोन किया। प्रोफेसर Sunil Joshi के बारे में बहुत देर तक बात हुई। उनका कई साल पहले एक्सीडेंट हुआ था। अब साल में 2 बार ऐसी स्थिति आती है कि एक पैर सुन्न हो जाता है और भयानक दर्द होता है।

एलोपैथी में न्यूरो के डॉक्टर उन्हें हड्डी वाले के पास भेजते हैं, हड्डी वाले न्यूरो के डॉक्टर के पास। हड्डी वाले डॉक्टर ने कह दिया कि आपका हम फिजियोथेरेपी करा सकते हैं, दर्द होने पर पेनकिलर दे सकते हैं, लेकिन इसके अलावा हमको नहीं पता कि क्या करें।

डॉ सुनील जोशी तमाम लोगों को स्पाइन, घुटने की समस्या से मुक्त कर चुके हैं, जिन्हें ऑपरेशन बता दिया गया था। तमाम केसेज ऐसे होते हैं, जहां एलोपैथ के सर्जन हाथ खड़े कर देते हैं कि ऑपरेशन से भी इसमें कुछ नहीं किया जा सकता है। वहीं मर्म चिकित्सा ऐसी समस्याओं में बहुत कारगर होती है।

हम लोगों ने डॉक्टर जोशी का एक रॉ इंटरव्यू किया था। Yashwant Singh बात कर रहे थे और मैं कैमरा संभाले हुए था। कुछ सवाल बाद में मैंने भी पूछे थे, लेकिन तब तक बाहर मरीजों का रेला दरवाजा पीटने लगा।

अगली बार जाऊंगा तो उनसे कुछ स्पेसिफिक बीमारियों पर बात करूंगा. कुछ केस स्टडी और वहां आए हुए पेशेंट्स के विजुअल्स भी शूट करूंगा। अभी पहली मुलाकात थी। न तो पूरी तरह इंटरव्यू करने गया था, न ही मरीज बनकर। इसलिए इंटरव्यू उतना अच्छा नहीं हो पाया, जितना हो सकता है। दूसरा पार्ट देखा जाए-

पहला पार्ट यहां देखें…

मर्म चिकित्सा (पार्ट-1) : कई रोगों में बेहद कारगर है ये पद्धति, डॉ सुनील जोशी का इंटरव्यू देखें!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन