Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

प्राइम न्यूज़ चैनल का मालिक मारूफ भाजपा नेता को धमकाने में गिरफ्तार, पेशी के दौरान हुई पिटाई

प्राइम न्यूज नामक न्यूज चैनल के मालिक मारूफ चौधरी के बुरे दिन शुरू हो गए हैं. उन्हें हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया और मेरठ लाया गया. कोर्ट में पेशी पर ले जाते वक्त भाजपाइयों ने मारूफ पर हमला कर पिटाई कर दी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारूफ को पुलिस से छीनने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे कचहरी परिसर में बनी पुलिस चौकी के अंदर घुसाकर बचाया.

दस सितंबर को भाजपा नेता सुनील भराला को फोन पर धमकी दिलाने के मामले में मुख्‍य आरोपी मारूफ को बनाया गया. पुलिस ने मारूफ पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रख दिया था. हैदराबाद में मारूफ हापुड़ के रहने वाले अपने एक दोस्त के घर में छुपा था.

भाजपा नेता सुनील भराला उत्तर प्रदेश के श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं. दस सितंबर को सुनील भराला के मोबाइल नंबर पर धमकी भरी काल के मामले में पुलिस मेरठ के अतीब ठाकुर, दिल्ली के रेहानी अली और कासिफ खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जेल भेजे गए आरोपी अतीब ठाकुर ने पूछताछ में बताया कि सुनील भराला को धमकाने के लिए मारूफ ने सुपारी दी थी.

हैदराबाद से गिरफ्तार कर लाई पुलिस ने आरोपी मारूफ को मेरठ में कोर्ट में पेश किया. इस दौरान पेशी पर ले जाते समय भाजपाइयों ने मारूफ को थप्‍पड़ मारे. ज्ञात हो कि इससे पहले पुलिस ने मारूफ की तलाश के दौरान उसके पासपोर्ट को निरस्त कराने की तैयारी कर ली थी क्योंकि ये आशंका थी कि वह विदेश भाग सकता है.

देखें अमर उजाला में छपी खबर-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन