Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

मातृश्री पुरस्कार पाने वाले 23 पत्रकारों की लिस्ट देखिए

दिल्ली : यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (यूएनआई) की हिन्दी सेवा यूनीवार्ता के वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार विश्वकर्मा, यूएनआई के निखिल व्यास और यूएनआई उर्दू के सैयद अंजुम तथा राष्ट्रीय सहारा के हिन्दी के समूह संपादक विजय राय समेत 23 पत्रकारों को 41वें मातृश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चांदनी चौक स्थित अभिषेक सिनेप्लेक्स में आयोजित पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पत्रकारों को इस पुरस्कार से नवाजा। इस मौके पर पुरस्कार समिति के अध्यक्ष सुखवीर शरण अग्रवाल व संयोजक दिनेश शर्मा समेत तमाम बुद्धिजीवी मौजूद थे।

उपरोक्त पत्रकारों के अलावा, पीटीआई के वरिष्ठ छायाकार कमल किशोर, भाषा के उमेश सिंह को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सोनम कपूर अभिनीत फिल्म ‘‘नीरजा’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया और इस फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। सन स्टार के पूर्व समूह संपादक ओंकारेश्वर, नवभारत टाइम्स की कात्यायनी उप्रेती, पंजाब केसरी दिल्ली के भरत कपूर, दैनिक हिन्दुस्तान के संजय कुशवाहा, दैनिक जागरण के संतोष कुमार शर्मा, अमर उजाला के छायाकार विवेक निगम, पायनियर के प्रमोद सिंह, न्यू इंडियन एक्सप्रेस के सुमित कुमार सिंह, मिलेनियम पोस्ट के अनूप वर्मा, इंडिया न्यूज के अजीत श्रीवास्तव, एएनआई के सुशील बत्रा और इंडिया टीवी से शुभम शंकधर को यह पुरस्कार दिया गया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन