Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज नेशन के स्टूडियो में मारपीट, सपा नेता ने मौलाना रशीदी को थप्पड़ियाया, देखें वीडियो

नोएडा | समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक टेलीविजन चैनल के स्टूडियो में घुसकर मौलाना साजिद रशीदी पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सपा नेता मोहित नागर ने एक लाइव डिबेट शो के दौरान मौलाना साजिद रशीदी को थप्पड़ मार दिया। यह घटना नोएडा के सेक्टर-126 स्थित न्यूज़ चैनल ‘न्यूज़ नेशन’ के स्टूडियो में हुई।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बहस के दौरान सपा नेता ने अचानक मंच पर जाकर मौलाना को थप्पड़ जड़ दिया। बताया जा रहा है कि मौलाना साजिद रशीदी ने सपा सांसद डिंपल यादव को लेकर एक टिप्पणी की थी, जिसके बाद सपा कार्यकर्ता भड़क गए।

यह घटना सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। न्यूज़ नेशन का ऑफिस एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-2 के पास, प्लॉट नंबर 13 और 14 पर स्थित है।

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई है, हालांकि अब तक किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल नोएडा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस हमले ने एक बार फिर से टेलीविज़न डिबेट्स की सुरक्षा और राजनीतिक असहिष्णुता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पत्रकारिता संस्थानों में इस तरह की गुंडागर्दी पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

गौरतलब हो कि न्यूज नेशन चैनल के स्टूडियो में यह पहली बार नहीं हुआ है। बल्कि पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी साल फरवरी माह में आईआईटी बाबा को बुलाकर पिटवा देने का प्रकरण नया है- पढ़िए…

ये भी पढ़ें….

TRP के लिए कितना गिरेंगे : न्यूज़ नेशन में IIT बाबा पिटाई के बाद अब टाइम्स नाऊ नवभारत में सुनाई दी लात-घूंसों की आवाज, देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन