Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

मयंक सक्सेना को प्रेम करने वाले एक साथ बैठे, सबने मयंक के अपने अपने ज्ञात हिस्से के बारे में बताया!

यशवंत सिंह-

ल मयंक सक्सेना को प्रेम करने वाले एक साथ बैठे। सबने मयंक के अपने अपने ज्ञात हिस्से के बारे में बताया।

कोई चला जाता है तब उसकी असली क़ीमत मालूम होती है। मयंक जैसा दूसरा हाल फ़िलहाल तो मुझे नहीं दिखता।

मयंक की कविताओं का संग्रह प्रकाशित करने और मयंक की स्मृति में एक ट्रस्ट बना कर मयंक जैसों को सपोर्ट करने का निश्चय किया गया।

मेरा सुझाव है कि मयंक के संपूर्ण व्यक्तित्व, उनके सारे काम, सभी सक्रियताओं, सभी रूपों, सभी संस्मरणों को भी एक जगह कर पुस्तक का रूप देना चाहिए ताकि आने वाली नस्लें जान सकें कि हमारे वक्त का एक अदभुत क्रांतिकारी कैसा था।

अशोक कुमार पांडेय-

मयंक की यादों के साथ जीकर लौटा आज, ढेरों दोस्त, सबके पास अपनी कहानी। सबकी कहानी में वह।

घर का दरवाज़ा खोला तो लगा एक दिन ऐसे ही दोस्तों की ज़ुबान पर होऊँगा मैं, यादों में, आंसुओं में और कहीं नहीं होऊँगा।

देह राख होगी और मन पहले ही सो चुका होगा अंतिम नींद में। फिर? फिर भी चलती रहेगी दुनिया।

आयोजन का लाइव वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… Mayank Saxena

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन