Connect with us

Hi, what are you looking for?

health

बेरहम अस्पताल : लखनऊ के मेदांता पर डेड बॉडी का इलाज कर बिल वसूली का आरोप, देखें वीडियो

लखनऊ के मेदांता से 1 मिनट 32 सेकंड का वीडियो बायरल है. इस वीडियो में एक व्यक्ति चीखते हुए अस्पताल पर आरोप लगा रहा है. आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन डेड बॉडी का इलाज करता रहा और बिल बढ़ाता रहा.

वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं..

Mamta Tripathi–
ये वायरल वीडियो लखनऊ के मेदांता अस्पताल का बताया जा रहा है। पाँच सितारा होटलों जैसी सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल का ऐसा रवैया..! मरीज़ों और तीमारदारों पर क्या गुजरती होगी, धरती के भगवान का क्या हाल हो गया है। मरे आदमी का भी पर्चा काट रहे हैं myogiadityanath जी सरकारी अस्पताल अगर बेहतर स्थिति में होते तो इस तरह के प्राइवेट हॉस्पिटल घर वालों की जेब पर डकैती ना डालते। इंसान की मजबूरी का फ़ायदा उठाते हैं ऐसे बड़े अस्पताल…

Sushil Dubey–
इतनी निर्ममता योगी जी / ब्रजेश पाठक जी इसे अब आप ही समझिये क्या सच है क्या झूठ क्यूँ ये बेबस रो रहा है. ‘मेदांता हास्पीटल कांड’ की तत्काल जांच जरूरी है. ये अमानवीय है.

Vipin Patel-
यह कोई नई खबर नहीं है आए दिन मेदांता से ऐसी खबरें आती रहती हैं लेकिन प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है. यह एक लूट का अड्डा है. कोई हॉस्पिटल नहीं है जहां पर मासूम लोगों को केवल लूटा जाता है. वेंटिलेटर पर मरीजों को रखा जाता है यहां तक की मरीज जिंदा भी नहीं होते और तो और उनके परिवार वालों से मरीजों को मिलने तक नहीं दिया जाता है. ताकि उनको लूटा जा सके.

Naveen Gurjar–
आज पूरे देश में प्राइवेट अस्पतालों का यही हाल है ग़रीब मज़दूरों का शोषण किया जा रहा है. सरकार जनता के खून पसीने से जमा टैक्स से अपने मित्रों के लोन माफ़ कर रहे है दबा दब और जनता को छोड़ रखा है भगवान भरोसे. अनपढ़ हटाओ…देश बचाओ. देखें वायरल वीडियो..

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1740618740130353334?t=Qp4WLml-WB1T_peLipgSXw&s=08
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन