Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पारंपरिक मीडिया ने खुद पर विश्वास कम कराया है – निधि कुलपति

इंदौर। अभ्यास मंडल के 67वें स्थापना दिवस पर आयोजित व्याख्यानमाला में वरिष्ठ पत्रकार निधि कुलपति ने न्यूज़ इंडस्ट्री पर उठते सवालों को लेकर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज टीवी न्यूज़ को जिस तरह गालियां दी जा रही हैं, वह गलत है। “बीमार को दवा दी जाती है, हाथ पर चोट लगे तो काटा नहीं जाता। ऐसे में टीवी न्यूज़ को खारिज करने की बजाय उसके ज़ख्मों पर मरहम की ज़रूरत है।”

कुलपति ने साफ कहा— “मीडिया पर भरोसा टूटा है, लेकिन उम्मीद अभी बाकी है। युवा सोशल मीडिया की तरफ भागे हैं क्योंकि पारंपरिक मीडिया ने खुद पर विश्वास कम कराया है। लेकिन आज भी कई पत्रकार समाज से जुड़ी असल कहानियां लेकर मैदान में डटे हैं, उन पर हमला करने के बजाय हमें उनके साथ खड़ा होना चाहिए।”

उन्होंने पर्यावरणीय आपदा और मीडिया की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए— “उत्तराखंड से हिमाचल तक पहाड़ दरक रहे हैं, ग्लेशियर पिघल रहे हैं, और हम सिर्फ तमाशा देख रहे हैं। इस सदी में 75% ग्लेशियर गायब हो जाएंगे, लेकिन मीडिया में उस पर बहस कितनी होती है? जोशीमठ में 800 घरों में दरारें आईं क्योंकि 16 साल में वहां मकानों की संख्या दोगुनी कर दी गई।”

कार्यक्रम का संचालन माला सिंह ठाकुर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता ने किया। इस मौके पर शिवाजी मोहिते, अशोक कोठारी, पीसी शर्मा, वैशाली खरे और दीप्ति हाडा भी मौजूद थे। कार्यक्रम में अभ्यास मंडल द्वारा आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन