Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

भड़ासी Videos

अखिलेश यादव की जान को ‘मीडिया’ से हो सकता है खतरा! (देखें वीडियो)

ये आगरा गए अखिलेश यादव की मीडिया से खड़े-खड़े बातचीत का वीडियो है. मीडिया वालों की संख्या और बाइट पाने के लिए उनमें मची धमा चौकड़ी इशारा कर रही है कि अगर समय रहते कुछ नहीं किया गया तो अखिलेश यादव समेत कई वीवीआईपीज की जान को खतरा हो सकता है. मीडिया के वेश में कोई भी आतंकी संगठन या बदमाश या असमाजाकि तत्व या विरोधी पार्टी के लोग घुसपैठ कर जानमाल का नुकसान कर सकते हैं.

सिक्योरिटी एजेंसी के लोग भी इन मीडिया वालों के सामने सिर्फ बेचारे बने रहने की भूमिका में दिख रहे हैं. ये वीडियो आंख खोलने के लिए काफी है कि अब मीडिया के नाम पर इतनी बड़ी संख्या को एक साथ किसी वीवीआईपी के करीब नहीं आने देना चाहिए. इस वीडियो में अखिलेश साफगोई से ढेर सारे सवालों के जवाब अपने अँदाज में देते हैं. उनकी सहजता ही है कि वह इतने सारे मीडिया वालों और उनके सवालों की बौछार से परेशान न होकर सब कुछ बेहद धैर्य के साथ हैंडल करते हैं.

अगर सिक्योरिटी एजेंसीज ने मीडिया की भयंकर बढ़ती संख्या और अफरातफरी के लिए कुछ बेसिक रुल रेगुलेशन नहीं बनाए तो इसका फायदा समाजविरोधी और देश विरोधी तत्व उठा सकते हैं. वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें :

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन