Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में लगे ‘मेनका-वरूण-शशि शेखर मुर्दाबाद’ के नारे, हिन्दुस्तान अखबार का बहिष्कार

पीलीभीत में गुरुवार को खूबचन्द मंदिर में कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति की बैठक में हिदुस्तान अखबार के बहिष्कार का निर्णय लिया गया

चुनाव में भाजपा प्रत्याशी वरुण का विरोध करेगा कुर्मी समुदाय, शशि शेखर को बताया सत्ता का दलाल, कहा- कुर्मी समुदाय नहीं सहन करेगा अपमान, हिन्दुस्तान के ब्यूरो प्रभारी संदीप सिंह से षड्यंत्र पूर्वक इस्तीफा लेने को बताया कुर्मी समाज का अपमान

पीलीभीत। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी फिरोज वरुण गांधी की कथित शिकायत पर उनको ओबलाइज करने के लिए हिन्दुस्तान के पीलीभीत ब्यूरो प्रभारी से जबरन इस्तीफा लिखा कर उनको संस्थान से बाहर का रास्ता दिखाए जाने से कुर्मी-क्षत्रिय कल्याण समिति भड़क गई। कुर्मी-क्षत्रिय कल्याण समिति ने आपात बैठक बुलाकर हिन्दुस्तान के समूह संपादक शशि शेखर की एक पक्षीय कार्रवाई की निंदा करते हुए हिन्दुस्तान अखबार के बहिष्कार का एलान कर दिया। साथ ही उनको सत्ता का दलाल बताया। बैठक में चुनाव में भाजपा प्रत्याशी वरुण के विरोध का भी निर्णय लिया गया।

कुर्मी-क्षत्रिय कल्याण समिति की बैठक में कहा गया कि भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी ने हिन्दुस्तान समाचार पत्र के पीलीभीत ब्यूरो प्रभारी संदीप सिंह की षड्यंत्रपूर्वक प्रबंधन से शिकायत की कि वे उनके खिलाफ खबरें छाप रहे हैं। चूंकि वरुण-मेनका के हिन्दुस्तान के समूह संपादक शशि शेखर व मालिकान से नजदीकी रिश्ते हैं, लिहाजा संदीप सिंह से बिना उनका पक्ष सुने व बिना आरोपों की कोई जांच कराए उनसे इस्तीफा ले लिया गया जोकि वरुण गांधी की कुर्मी विरोधी मानसिकता का प्रमाण है। चूंकि संदीप सिंह कुर्मी समुदाय के हैं, इसलिए उनको निशाना बनाकर पूरे पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के कुर्मी समाज को अपमानित करने का कार्य हिन्दुस्तान समाचार पत्र के समूह संपादक शशि शेखर व भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी ने किया है, जिसे कुर्मी समाज सहन नहीं करेगा।

बैठक में हिन्दुस्तान अखबार के बहिष्कार का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी फिरोज वरुण गांधी के कृत्य की निंदा करते हुए चुनाव में उनका कड़ा विरोध हर स्तर पर करने का प्रस्ताव पारित किया गया। कुर्मी-क्षत्रिय कल्याण समिति की बैठक में वरुण-मेनका व हिन्दुस्तान के समूह संपादक शशि शेखर मुर्दाबाद के नारे लगाकर गुस्से का इजहार किया गया।

बैठक में पारित प्रस्ताव पर कुर्मी-क्षत्रिय कल्याण समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार जैसवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज पटेल, प्रकाशवीर आढ़ती, आशीष कुमार जैसवार एडवोकेट, विक्रम सिंह जैसवार, गोपाल सिंह, राजेन्द्र कुमार, दीपक, प्रियांशु, विवेक कुमार, कृष्णपाल सिंह पटेल, महेश पटेल, दीपेश जैसवार, विजय जैसवार, संजीव पटेल, अतुल कुमार सिंह, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, आशीष पटेल, रमेश सिंह बाबूजी, युग्वीर सिंह, वैभव जैसवार, अमित सिंह, पंकज कुमार जैसवार, उमेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, मयंक राज, विकास पटेल, शैलेश पटेल, सुबोध कुमार आदि कुर्मी समाज के लोगों ने हस्ताक्षर किये। साथ ही बैठक में लिए गए निर्णय का संदेश कुर्मी बिरादरी में गांव-गांव व मोहल्ले-मोहल्ले में घर-घर जाकर पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

पीलीभीत में गुरुवार को खूबचन्द मंदिर में कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति की बैठक में हिदुस्तान अखबार व भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव व वरुण का चुनाव में विरोध व हिन्दुस्तान के बहिष्कार के पारित प्रस्ताव की प्रति
https://www.youtube.com/watch?v=NKmB1AficU8

संबंधित खबरें….

वरुण गांधी की शिकायत पर शशि शेखर ने ब्यूरो चीफ से ले लिया इस्तीफा

IJU condemns ‘Hindustan’ for sacking A journalist under political pressure

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन