Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मिर्जापुर-3 की रिलीज से पहले ‘कालीन भैया’ के घर क्यों जा बैठे 4PM वाले संजय शर्मा?

सुबह पॉच बजे तक बहुत मेहनत की और पूरा मिर्ज़ापुर 3 निपटाया. सीरीज़ से ज़्यादा दिलचस्पी पंकज त्रिपाठी के शानदार अभिनय को देखने में थी.

पंकज जी मेरे पसंदीदा एक्टर रहे है. मिर्ज़ापुर 1 से उन्हें देखना शुरू किया और फिर शायद ही उनकी कोई मूवी छोड़ीं हो.

मिर्ज़ापुर 3 पॉच जुलाई को आना था. मुझे लगा किसी भी एक्टर के लिये बहुत रोमांच होता होगा. कैसे लगता है एक दिन पहले एक्टर को, यह देखने के लिये मैं उनके घर गया.

लगभग दो घंटे उनके घर पर रहा और देखकर हैरान हो गया कि वो इतने तटस्थ थे कि उन पर कोई फ़र्क़ ही नही कि कल उनकी इतनी बहुप्रतीक्षित सीरिज़ का पार्ट तीन आ रहा है.

सीरीज से ज्यादा वे बात अपने घर के बाहर लगे पेड़ों की और नदियों की करते रहे.

उनकी सबसे ज़्यादा दिलचस्पी पर्यावरण में है. देश की ऐसी कोई नदी नहीं जो उन्होंने देखी ना हो. बहुत शानदार घर है उनका. घर का एक एक कोना मानों सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ.

उनकी बालकनी के सामने ही विशाल समुद्र दिखता है. बीच में जंगल जैसे पेड़ लगे है. वहीं पर बातें करते करते तोते उड़े. उड़ते ही उन्होंने कहा ये आठ तोते है और यहॉ तक जायेंगे और वापस आयेंगे. इस जंगल में कितने पेड़ लगे है इसकी गिनती भी उनको पता थी.

मैं हैरान होकर उनकी तरफ़ देख रहा था. सोच रहा था हम लोगों में से कितने लोग हैं जो अपनी बालकनी या छत पर जाकर प्रकृति को इस तरह देख पाते है? पेड़ नहीं है तो चाँद को क्या इस तरह देखते है! तारों के आभामंडल को महीनों से नहीं देखा होगा.

इन दो घंटों में मुझे पंकज जी एक बेहतरीन एक्टर से ज्यादा एक बेहतरीन इंसान लगे. ईश्वर उनको इसी तरह विनम्र और शानदार इंसान बनाये रखे!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन