Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा के बाद बुलंदशहर में भी स्पा सेंटर पर छापा, देखें एक कॉलगर्ल का स्टिंग

नोएडा के बाद अब बुलंदशहर में स्पा सेंटर पर छापा पड़ा है. बुलंदशहर के एसएसपी संतोष सिंह के निर्देश के बाद हुई इस कार्रवाई में तीन लड़कियों और 2 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है.

बुलंदशहर के एमएमआर मॉल में रायल स्पा पर ये छापा पड़ा. यहां स्पा के नाम पर देह व्यापार का कारोबार होता था. इस काले कारोबारा में पुलिस और पत्रकारों की भी मिलीभगत सामने आई है.

बुलंदशहर के एमएमआर मॉल में रॉयल स्पा सेंटर पिछले 3 साल से चल रहा था. मॉल से एक तरफ कोतवाली देहात तो दूसरी तरफ पुलिस चौकी है. इन सबको मैनेज कर यह स्पा चलता था. स्पा सेंटर के मैनेजर का दावा है कि पुलिस वालों के अलावा जिले के कुछ पत्रकारों को भी इस स्पा सेंटर की लड़कियां खुश रखती थीं.

मसाज सेंटर के अंदर लड़कियों से मसाज करवाने से लेकर अलग-अलग चीजों का अलग-अलग रेट फिक्स है. लड़कियां गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली से यहां रोजाना सर्विस देने जाती थीं.

आइए स्पा वाली एक लड़की और स्पा सेंटर के मैनेजर के स्टिंग का पूरा वीडियो देखें-

https://youtu.be/B26cyM–dzQ

बुलंदशहर से मनीष शर्मा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन