Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

सरकार तो बना लेंगे साहेब लेकिन इक़बाल और अहंकार को जनता ने धूल चटा दी है!

राहुल देव-

सरकार तो बना लेंगे साहेब लेकिन इक़बाल और अहंकार को धूल चटा दी है जनता ने। सचमुच जनार्दन सिद्ध हुई है वह।

बड़बोलापन -जहरीलापन-आत्म मुग्धता-

-चापलूस चैनल
-प्रवक्ता पत्रकार
-80 सुविधापूर्ण साक्षात्कार
-सर्वेक्षण एजेंसियाँ
-मंदिर परिक्रमाएँ-ध्यान-अकेली भव्य आरतियाँ
-घुसपैठिए-ज़्यादा बच्चे पैदा करने वाले-
-मंगलसूत्र…

हाए काम न आए! जैसा योगेन्द्र यादव ने कहा, लोक ने तंत्र को हरा दिया।

उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने कमाल किया। ‘दो लड़कों’ को तथाकथित ‘बड़ों’ के सर पर बिठा दिया।

भुनाने के लिए ही सही लेकिन राम का नाम लिया था तो रामजी ने इतनी इज़्ज़त रख ली कि घर वापस नहीं भेज दिया। लेकिन संदेश दे दिया है।

संविधान और संवैधानिकता से खिलवाड़ की अब हिम्मत नहीं होगी। न्यायपालिका की रीढ़ कुछ तन जाएगी। कठपुतली एजेंसियों के कदम ठिठकेंगे। संसद में समानता का संवाद और सार्थक बहस की वापसी होगी। निरंकुशता दुबक जाएगी।

विश्व में भारत अपने लोकतंत्र पर फिर गर्व कर सकता है।

अपवर्जन (exclusion), घृणा, विद्वेष और विभाजन भारत को देर तक भुलावे में नहीं रख सकते।

यह देश समन्वय-सद्भाव-संतुलन-सहयोग के सम्यक् मार्ग पर ही चल सकता है। इससे अस्थायी विचलन हो सकते हैं लेकिन राजमार्ग वही रहेगा।

आज के रुझानों का संदेश यही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन