Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

पीएम के one earth, one health नारे पर रवीश कुमार कहिन- ‘तुकबंदी की भी हद होती है!’

रवीश कुमार-

प्रधानमंत्री जी one earth, one health की जगह one earth one nation कैसा रहेगा…

तुकबंदी की भी हद होती है। G-7 की बैठक में one earth, one health का मंत्र दे आए। अख़बारों ने ऐसे छाप दिया जैसे कोई बड़ा भारी मंत्र दे दिया हो। पिछले साल लोकल लोकल कहने वाले प्रधानमंत्री फिर से ग्लोबल हेल्थ की बात करने लगे हैं। लेकिन आप सोच कर देखिए, इस नारे का कोई तुक बनता है।

लोगों ने इस सतही नारे को सुन कर क्या सोचा होगा कि one earth, one health होता क्या है। हर चीज़ one nation one ration, one nation election नहीं है। तो स्वास्थ्य की एक नीति बन सकती है और न पूरी दुनिया पर एक नीति लागू की जा सकती है। जो देश स्वास्थ्य के मामले में सबसे ख़राब हो, जिसे दुनिया ने देखा कि अस्पताल में बिस्तर से लेकर दवा तक के लिए तरस रहे हों, उस देश की तरफ से प्रधानमंत्री बता रहे हैं कि महामारी से कैसे सबने मिल कर लड़ा? क्या उन देशों को पता नहीं कि भारत में क्या हुआ। कमाल ही है। सबको अपने हाल पर छोड़ कर दुनिया को ज्ञान दे रहे हैं कि भारत में सबने मिल कर लड़ा। यही मॉडल है one earth one health का। ये है क्या ?

स्कूल की दीवार और ट्रक के पीछे स्लोगन लिखवाने की चाहत से परहेज़ करना चाहिए। अगर इतना ही हर बात में one nation one nation नज़र आता है तो कहीं अगली बार आइडिया न दे आएं कि one earth one nation होना चाहिए। कोई एक ही आदमी हो जो पूरी दुनिया भर में झूठ बोलता रहे। ठीक है कि मीडिया प्रधानमंत्री के इस विचित्र स्लोगन को महान बताने लगे लेकिन आप खुद सोचिए कि one earth one health क्या होता है? आप पहले अपने देश में तो स्वास्थ्य को बेहतर कीजिए, फिर दुनिया को सस्ता स्लोगन बांटते रहिएगा। लेकिन बांटने से पहले एक बार सोच तो लेना चाहिए कि बोल क्या करें।


गिरीश मालवीय-

न्यू वर्ल्ड आर्डर यदि आपको अभी भी कोई साजिश सिद्धांत लग रहा है तो आपको आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जी-7 समिट का भाषण सुनना चाहिए, जी-7 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लेते हुए अपने संबोधन में ‘वन अर्थ, वन हेल्थ’ की बात की है…..उन्होंने कहा कि भारत भविष्य की महामारी को रोकने के लिए वैश्विक कार्रवाई का समर्थन करता है. मानवता के लिए हमारा संदेश ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ का है.’’

दरअसल यूएन एजेंडा 2030 – ‘वन वर्ल्ड गवर्नमेंट’ के लिए ही बनाया गया है अगर आप अक्टूबर 2019 में वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ साझेदारी में जॉन्स हॉपकिन्स सेंटर में हुई ईवेंट 201 सिमुलेशन के सारे वीडियो देखें तो पाएंगे कि उसमे मुख्य रूप से किसी महामारी के दौरान सूचना के केंद्रीकृत नियंत्रण की आवश्यकता की बात की गयी है……ओर यह नियंत्रण वैश्विक रूप से रखा जाएगा…..

दरअसल यह नैरेटिव पिछले डेढ़ सालो में सेट कर दिया गया है कि अगर मौजूदा विश्व व्यवस्था सही तरीक़े से काम कर रही होती, तो दुनिया को नए कोरोना वायरस के इस संकट को पहचनाने में देर नहीं लगती. बल्कि, दुनिया के सामने आने वाले इस संकट को पहचान कर पूरी दुनिया को आगाह किया जाता……

ये भी समझिए कि अनिवार्य वेक्सीनेशन को लेकर न केवल मोदी सरकार बल्कि सभी सरकारे पूरी तरह से डेस्परेट नजर आ रही है ……वेक्सीनेशन सरकारों को नागरिकों के शरीर तक पहुंचने की अनुमति देता है हम ठीक से जानते भी नही है कि वेक्सीन में क्या क्या तत्व है लेकिन उसके बावजूद उसे हमारे शरीर मे डाला जा रहा है इसी प्रकार पब्लिक हेल्थ ओर सेफ्टी का बहाना बनाकर हमारे ज्ञान या सहमति के बिना हमारे शरीर में अन्य सभी प्रकार की चीजों को प्रत्यारोपित किया जा सकता है। वह कोई चिप भी हो सकती है या कोई भी RFID तकनीक युक्त टैटू भी…..

इस नयी विश्व व्यवस्था को लागू करने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है चाहे वह नए नवेले OTT प्लेटफार्म हो या सोशल मीडिया , फिल्म और टेलीविजन के माध्यम से भी युवा पीढ़ी की मानसिकता ‘नई विश्व व्यवस्था’ के अनुकूल बनाने के लिए बहुत तेजी से काम चल रहा है।

मोदी द्वारा बोला गया वाक्य ‘वन अर्थ वन हेल्थ’ मोदी के दिमाग की उपज नही है यह ग्लोबल एजेंडा है जो एक तरह से इस न्यू वर्ल्ड आर्डर की असली चाबी है

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन