Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

देख लीजिए, मीडिया मैनेज करने पर कितना रुपया फूंकते हैं मोदीजी!

योगेश गर्ग-

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मांगी गई RTI से खुलासा हुआ है कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 8,26,05,22,201 रुपये। आठ अरब छब्बीस करोड़ पांच लाख बाइस हजार दो सौ एक रुपये मीडिया को सरकारी प्रचार हेतु दिए गए।

दूसरे कार्यकाल में 30 मई 2019 से 9 अक्टूबर 19 तक 47 करोड़ लगभग सरकारी प्रचार हेतु मीडिया को दिए गए।

अब सोचिए इस पैसे से क्या क्या किया जा सकता था जबकि सरकारी प्रचार के लिए दूरदर्शन उपलब्ध है।

यदि 2014 से 2019 के बीच आधार वर्ष 2016 ले तो…

यह राशि पूरे भारत के स्वच्छ भारत मिशन के लिए 2016-17 में आवंटित 900 करोड़ मिशन का लगभग 95% है।

2016-17 में नरेगा के आवंटित बजट 35000 करोड़ का 2.2% लगभग है।

देश के 2016-17 शिक्षा बजट 43896 करोड़ का लगभग 2.0% है।

2016-17 के कृषि कल्याण बजट 35984 का लगभग 2.1% है।

2016-17 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में आवंटित 27000 करोड़ का लगभग 3.3 % है।

देश के कुल बजट 2016-17 का कुल बजट 19.78 लाख करोड़ का लगभग 0.41% पैसा मीडिया को दिया गया और दिया जा रहा है।

आंखे खुलनी चाहिए…

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. sumant

    February 16, 2021 at 2:41 pm

    2009-2014 tak wala hisab bhi ho to dizie…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन