Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार ने ‘Moto GP’ आयोजन को लेकर की ED से जांच कराने की मांग

नोएडा : वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा ने ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित हुई पहली भारतीय मोटोजीपी को लेकर बड़ा बयान दिया है. शर्मा ने कहा कि मोटोजीपी का आयोजन कराने वाली कंपनी फेयर स्ट्रीट स्पोर्ट्स ने 37 करोड़ नहीं दिए. जिसमें 18 करोड़ रुपये अकेले यमुना प्राधिकरण के हैं.

वरिष्ठ पत्रकार ने फेयर स्ट्रीट स्पोर्ट्स कंपनी के खिलाफ ईडी द्वारा जांच कराए जाने की मांग की है. बता दें शर्मा ने यह बात उत्तर प्रदेश टाइम्स के एडिटर इन चीफ पंकज पाराशर से हुई एक वीडियो वार्ता में कही.

बातचीत में विनोद शर्मा कहते हैं कि, इस कंपनी के कारण ग्रेटर नोएडा के साथ यूपी गवर्नमेंट का नाम खराब हुआ है. फेयर स्ट्रीट कंपनी ने 11 लोगों का 37 करोड़ रुपया नहीं दिया, जिसकी शिकायत लखनऊ तक पहुंची है. उन्होंने कहा कि लोग इस कंपनी के साथ काम करके खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं. उन्होंने मामले की तत्काल ईडी से मांग कराए जाने की डिमांड रखी है.

क्या है मोटोजीपी का खेल?
फेयर स्पोर्ट स्ट्रीट प्राइवेट लिमिटेड के सीओओ पुष्कर नाथ श्रीवास्तव ने दावा किया था कि इस आयोजन से ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 250 करोड़ का निवेश आएगा. इसके अलावा राज्य के औद्योगिक व टूरिज्म सेक्टर को बड़ा लाभ मिलने की बात कही थी. इसी आधार पर कंपनी ने उत्तर प्रदेश सरकार से आयोजन में हिस्सेदार बनने की मांग की थी. इसे लेकर कंपनी को औद्योगिक विकास द्वारा यमुना अथॉरिटी से 18 करोड़ रुपये लेकर दिए गए थे, लेकिन कंपनी के सारे दावे फर्जी निकले.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन