Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार संदीप हत्याकांड के दो आरोपी दबोचे गए, मध्यप्रदेश पुलिस पूछताछ-छानबीन में जुटी

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के कटंगी निवासी युवा पत्रकार संदीप कोठारी की हत्या किए जाने की आशंका के बीच पुलिस संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अपनी जांच में जुट गयी है।

हत्यारों द्वारा नृशंसता पूर्वक मौत के घाट उतारे गए युवा पत्रकार संदीप कोठारी के शव के घटनास्थल से लिए गए चित्र……..

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के कटंगी निवासी युवा पत्रकार संदीप कोठारी की हत्या किए जाने की आशंका के बीच पुलिस संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अपनी जांच में जुट गयी है।

हत्यारों द्वारा नृशंसता पूर्वक मौत के घाट उतारे गए युवा पत्रकार संदीप कोठारी के शव के घटनास्थल से लिए गए चित्र……..

पुलिस सूत्रों के अनुसार अट्ठाईस वर्षीय संदीप कोठारी का यहां से लगभग 40 किलोमीटर दूर कटंगी के पास शुक्रवार की देर शाम कार सवार कुछ लोगों ने उस समय अपहरण कर लिया था जब वे अपनी मोटरसाइकल से जा रहे थे। संदीप के साथ एक और व्यक्ति था जिसे कार में सवार लोगों ने मारपीट करके भगा दिया और वह संदीप को अपनी कार में बिठा ले गए।

कटंगी निवासी संदीप के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुयी और उसने बालाघाट निवासी विशाल तांडी और जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के नागपुर निवासी ब्रजेश डहरवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने कथित तौर पर संदीप की हत्या करके शव को नागपुर के पास जलाकर ठिकाने लगाने की बात स्वीकार ली है। बताया गया है कि पुलिस का दल संदिग्ध आरोपियों को लेकर नागपुर की ओर आज रवाना हो गया।

बालाघाट जिला पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में आए तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही इस पूरे प्रकरण का खुलासा हो जाने की संभावना है। उनका कहना है कि संदीप की रंजिश कुछ पूंजीपतियों से थी और खबरों के प्रकाशन को लेकर उनसे विवाद की बात कही जा रही है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि संदीप के खिलाफ अनेक रिपोर्ट भी हुई हैं, जिनके आधार पर मामले भी दर्ज हुए हैं।

संदीप कोठारी कुछ समय पहले तक जबलपुर से प्रकाशित होने वाले एक अखबार से जुड़े थे। इसके बाद वह स्वयं ही काफी सक्रिय हो गए थे।

संदीप हत्याकांड से संबंधित मुख्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें :

 http://bhadas4media.com/article-comment/6135-sandip-kothari-murder

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन