Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

एमपी में पत्रकार की हत्या, यूपी में टीवी रिपोर्टर के घर पर कातिलाना हमला

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में इन दिनों पत्रकारों पर कातिलाना हमले हो रहे हैं। सिंगरौली (म.प्र.) में एक साप्ताहिक अखबार के संपादक की हथौड़े से हत्या कर दी गई। गोरखपुर (उ.प्र.) में एक टीवी न्यूज चैनल के पत्रकार के घर पर धावा बोलकर कुछ लोगों ने परिजनों से आधा दर्जन से अधिक लोगों को लहूलुहान कर डाला।

कोतवाली थानाक्षेत्र के नंदगांव निवासी पत्रकार हत्याकांड सिंगरौली शहर के नौगढ़ गांव स्थित रिलायंस विस्थापित कॉलोनी के निकट कल सुबह हुआ। हथौड़े से सिर में वार कर साप्ताहिक अखबार के संपादक संतोष श्रीवास्तव की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। लोगों ने उनका जब रक्तरंजित शव देखा तो पुलिस को घटना का पता चला। मौके पर ही उनकी बाइक पड़ी थी। पुलिस का मानना है कि सबूत मिटाने के लिए हत्या कहीं और शव यहां ले आकर फेंक दिया गया। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना पर रोष जताते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ की शोकसभा में एपी गोस्वामी, धीरेंद्रधर द्विवेदी, राजेंद्र त्रिपाठी, राजनारायण पांडेय, संतोष द्विवेदी आदि ने त्वरित पुलिस कार्रवाई की मांग की है। 

उत्तर प्रदेश से सूचना है कि गोरखपुर में टीवी रिपोर्टर हरेंद्र दुबे के घर पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर पांच लोगों को जख्मी कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि जमीन-जायदाद की रंजिश के कारण ग्राम प्रधान के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन