Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पिता की मौत के बाद डिप्रेशन में जी रहा दैनिक जागरण का पत्रकार कल से लापता

मृत्युंजय शुक्ला

दैनिक जागरण, आगरा में कार्यरत युवा प्रतिभाशाली पत्रकार Mritunjay Shukla कल से गायब हैं। किसी को कोई जानकारी नहीं कि वह कहाँ-किस हाल में हैं परिजन परेशान हैं, तलाश में जुटे हैं।

मृत्युंजय का मोबाइल फोन आगरा स्थित निवास पर ही पड़ा मिला है, जोकि अब उनके भाई/भांजे के पास है जो मृत्युंजय के गायब होने की सूचना पर आगरा आये हैं।

मृत्युंजय मूल रूप से बहेड़ी (बरेली) के निवासी हैं। अक्टूबर माह में उनके पिता का देहांत हुआ है। बताया जाता है कि पिता के देहांत के बाद से मृत्युंजय उदास रहने लगे और डिप्रेशन में चले गए।

यदि किसी को भी मृत्युंजय के बारे में कोई जानकारी मिले तो 8057970413, 8707242562 (शेखर अथवा विजय, मृत्युंजय के भांजे-भाई) को सूचित करें।

ये वो खबर है जो मृत्युंजय के पिता की मृत्यु के बाद दैनिक जागरण में छपी थी…

आगरा के वरिष्ठ पत्रकार Vinod Bhardwaj कहते हैं-

”अभी सवेरे लगभग 9 बजे तक भी Mritunjay Shukla के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजन परेशान हैं , क्योंकि वे आगरा में किसी को जानते भी नहीं। मेरा दैनिक जागरण के साथ ही सभी मीडिया संस्थानों के संपादकों / क्राइम रिपोर्टर्स से व्यक्तिगत अनुरोध है कि मृत्युंजय को खोजने के लिए अपनी सामर्थ्य और व्यापक सम्पर्कों का पूरा इस्तैमाल कर पीड़ित परिवार की सहायता करने का कष्ट करें। वैसे भी वह एक पत्रकार होने के नाते हम सबके परिवार का ही सदस्य है।”

अपडेट….

दैनिक जागरण के लापता पत्रकार की लाश मिली

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन