Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

44 साल बाद MTV के इन 4 चैनलों का प्रसारण होगा बंद!

टीवी इतिहास के एक लंबे और यादगार अध्याय का अंत होने जा रहा है। म्यूज़िक टेलीविजन यानी MTV अपने शेष वैश्विक म्यूज़िक-फोकस्ड चैनलों को 2025 के अंत तक बंद करने की तैयारी में है। इसके साथ ही 44 वर्षों से लगातार संगीत, लाइव परफॉर्मेंस और कॉन्सर्ट प्रोग्रामिंग दिखाने वाले चैनलों का सफर खत्म हो जाएगा।

बंद होने वाले चैनलों में –

  • MTV Music
  • MTV 80s
  • MTV 90s और
  • MTV Live शामिल हैं।

ये चैनल चौबीसों घंटे संगीत, क्लासिक वीडियो, लाइव शो और कॉन्सर्ट प्रसारित करते थे और दुनियाभर के दर्शकों के लिए संगीत संस्कृति का अहम हिस्सा रहे हैं।

हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि मुख्य एंटरटेनमेंट आधारित MTV चैनल—जहां रियलिटी शोज़, युवा कार्यक्रम और अन्य मनोरंजन कंटेंट दिखाया जाता है—वे संचालन में बने रहेंगे।

1981 में लॉन्च हुआ MTV संगीत के प्रसारण का पर्याय बन गया था और उसने पॉप कल्चर, फैशन और युवाओं की सोच को गहराई से प्रभावित किया। लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म, स्ट्रीमिंग सेवाओं और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच अब MTV भी अपने पारंपरिक म्यूज़िक चैनलों को अलविदा कहने जा रहा है।

टीवी जगत में इसे एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन