Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मुकेश कुमार, रोहित विश्वकर्मा, मृगांक श्रीवास्तव, अशोक, प्रवीण पाठक की नई पारी

मुकेश कुमार

कई अखबारों और न्यूज चैनलों के चीफ एडिटर, संस्थापक संपादक और सीईओ रह चुके वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार ने अध्ययन-अध्यापन के क्षेत्र में नई छलांग लगाई है. उन्होंने माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय में बतौर प्रोफेसर ज्वाइन कर लिया है. मुकेश पिछले तीन साल से एसजीटी यूनिवर्सिटी में बतौर प्रोफेसर एवं डीन कार्य कर रहे थे. इस एसजीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय जी हैं.

रोहित विश्वकर्मा ने टीवी9 मुंबई से इस्तीफा दे दिया है. वे इंडिया न्यूज के नोएडा हेड आफिस में डिप्टी मैनेजिंग एडिटर के पद पर आए हैं. रोहित आजतक, इंडिया टीवी जैसे चैनलों में काम कर चुके हैं. वे आईआईएमसी के वर्ष 2004 बैच के छात्र रहे हैं.

वरिष्ठ मीडिया कर्मी मृगांक श्रीवास्तव ने दैनिक सवेरा मीडिया ग्रुप में क्रिएटिव हेड का कार्य भार संभाला है. अपने 15 वर्ष के लम्बे मीडिया कर्रिएर में मृगांक ने विभिन्न मीडिया चैनलों में कार्य किया है. इससे पहले मृगांक काफी समय तक थिएटर से भी जुड़े रहे हैं. नेशनल वॉइस, जिआ न्यूज़, आज़ाद न्यूज़ चैनल में ये क्रिएटिव एंड प्रोग्रामिंग हेड रह चुके हैं. मृगांक mh1 श्रद्धा और नेशनल वॉइस की लॉन्चिंग टीम में काफी महत्वपूर्ण भूमिका में थे. इससे पहले इंडिया न्यूज़, स्पेस टीवी, mh1 म्यूजिक, शक्ति चैनल में ये डायरेक्टर और सीनियर प्रोडूसर भी रह चुके हैं मृगांक दूरदर्शन के एम्पैनल्ड डायरेक्टर हैं और उसके लिए कई एपिसोड्स और पब्लिक सर्विस ads भी बना चुके हैं.

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक वेंकटरमणी ने इस्तीफा दे दिया है. वेंकटरमणी पिछले साल इसी माह में कंपनी से जुड़े थे. वेंकटरमणी एबीपी न्यूज नेटवर्क में भी रह चुके हैं. वे न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट व डायरेक्‍टर भी रह चुके हैं.

प्रवीण पाठक R9 TV नामक नेशनल न्यूज़ चैनल से जुड़ गए हैं. दैनिक जागरण, प्रतिनिधि, खबरें अभी तक, FM न्यूज़, साधना प्राइम न्यूज़ जैसे कई बड़े संस्थानों में महत्वपूर्ण पद पर काम कर चुके प्रवीण पाठक के कंधों पर R9 TV मैनेजमेंट ने भरोसा जताते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन