Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मुंबई के बीयर बारों के नाश के लिए लड़ाई में उतरे एकजुट पत्रकार, सीएम फडणवीस ने दिया जांच का आदेश

मुंबई (महाराष्ट्र) : मीरा भाईंदर में पत्रकार राघवेंद्र दूबे की हत्या के प्रकरण को पत्रकारों के मुखपत्र भड़ास4 मीडिया में जगह देने के लिए आभार जताते हुए पत्रकार भरत मिश्रा ने बताया है कि इस मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने अधिनस्थ प्रशासनिक उच्च-अधिकारियों को जांच के लिए सौंप दिया है. अफसोस है की स्थानीय मीरा भाईंदर महानगर पालिकe अब भी अवैध बीयर बार पर कारवाई नहीं कर रही । उल्टे मनपा में बने पत्रकार कक्ष को ही ताला जड़ने की मंगलवार को कोशिश की गई, जिससे पत्रकार की आवाज़ दब जाए. 

मीरा- भाईन्दर में पत्रकार राघवेंद्र दूबे की हत्या के बाद भी प्रशासनिक तौर पर जो कारवाई होनी चाहिए, वह अभी पूरी तरह से नहीं हुई है. जिस बीयर बार की संलिप्तता इस मामले में है, वह अवैध है, जिसे महानगर पालिका के आयुक्त ने भी मानते हुए कारवाई का वादा किया था।

जर्नलिस्ट एक्शन कमिटी – मीरा भाईन्दर के मुताबिक वादे सिर्फ वादे ही रहे, कारवाई से कोसों दूर हैं. मंगलवार को मीरा भाईन्दर महानगर पालिका में कारवाई की मांग करने गए पत्रकारों को आयुक्त महोदय ने कोई जवाब तो नहीं दिया, लेकिन मनपा भवन के पत्रकार कक्ष को जरूर ताला जड़वाने की कोशिश की.

पत्रकार की जघन्य हत्या और उसके बाद प्रशासनिक लाल फीताशाही के खिलाफ अंत में मीरा भाईन्दर के पत्रकार बुधवार 22-07-2015 की सुबह 10-00 बजे मीरा भाईन्दर महानगर पालिका के समक्ष मूक धरना आंदोलन कर रहे हैं. इस आंदोलन का एक मात्र उद्देश्य व्हाईट हाऊस बीयर बार पर मनपा की तोड़क कारवाई है. हमारा मानना है कि अब यह अवैध बीयर बार हमारे शहर के लिए एक गंदी गाली बन गए हैं. जिसका सच हमें मीरा-भाईन्दर से बाहर जाने के बाद तब पता चलता है, जब लोग हमें बीयर बार के शहर वाला कहकर बुलाते हैं. हम इस गंदगी का पूरी तरह से नाश चाहते हैं.इ सीलिये हमने यह कदम उठाया है.

यह आंदोलन एक पत्रकार की जघन्य हत्या और राज्य में पत्रकारों पर हो रहे हमलों के विरोध में ही है, क्योंकि अन्याय की मुखालफत गलत को पूरी तरह से नष्ट करने से ही होगी. आंदोलन को मुंबई, ठाणे, नई मुंबई, विरार, पालघर के पत्रकार संगठनों का पूरा सहयोग प्राप्त है. 

जुझाऊ पत्रकार भरत मिश्रा से संपर्क – 9870109566, [email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन