Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

लल्लनटॉप से मुरारी त्रिपाठी का इस्तीफा, सौरभ द्विवेदी से जुड़ने की चर्चा

डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म The Lallantop से असिस्टेंट एडिटर के तौर पर काम कर रहे Murari Tripathi ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 9 दिसंबर 2020 को संस्थान जॉइन किया था और 27 मार्च 2026 तक यहां अपनी सेवाएं दीं।

अपने विदाई संदेश में मुरारी त्रिपाठी ने लल्लनटॉप को “एक ऐसा मंच” बताया, जिसने छोटे शहरों और कस्बों की आवाज़ को पहचान दी। उन्होंने लिखा कि यह जगह उनके लिए सिर्फ कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक “संकट में सहारा देने वाली जगह” (sanctuary) रही।

उन्होंने संस्थान का आभार जताते हुए कहा कि यहां उन्हें नए नजरिए के साथ काम करने, सवाल उठाने और अपनी बात करोड़ों लोगों तक पहुंचाने का मौका मिला।

करीब साढ़े पांच साल की इस पारी के बाद मुरारी त्रिपाठी ने नए सफर की ओर बढ़ने का संकेत दिया है। मुरारी सौरभ द्विवेदी के काफी नजदीक माने जाते थे, इसलिए माना जा रहा है कि वह भी जल्द ही इंडियन एक्सप्रेस हिंदी की बनी सौरभ की नई टीम को ज्वाइन कर सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन