Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

किसी न्यूज़ चैनल के संपादक की रीढ़ में दम हो तो 34 सेकंड का यह वीडियो चला दे!

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर करीब 34 सेकंड का एक वीडियो क्लिप बड़ी तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का है। इसमें जोशी कह रहे हैं- हम अब विश्वगुरू नहीं रहे…हम पहले विश्वगुरू थे, लेकिन अब नहीं हैं। इ वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह तरह का रिएक्शन दे रहे हैं- नीचे पढ़ें…


उमाशंकर सिंह-

मणिशंकर अय्यर के बयानों पर हफ़्तों डिबेट करवाने वाले संपादकों की रीढ़ में दम है कि इस 30 सेकेंड का ‘अनकट’ भी चला ले एक एंकर लिंक के साथ?

उन चंपादकों को बताइएगा जिन पर आपको पूरा भरोसा है कि उन्होंने जोशी जी के इस बयान को अपने चैनल पर नहीं चलने दिया होगा और न चलने देंगे।

लेकिन जोशी जी को ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। पूरी दुनिया सुनेगी कि मोदी जी से वरिष्ठ सहयोगी क्या बोल रहे हैं। दुनिया बेशक मुँह पर कुछ न बोले पर अंदर ही अंदर हंसेगी ज़रूर।


जिसने मार्गदर्शक मंडल में भेजकर ज़बरदस्ती इतना सम्मान दिया, वो कहीं और भी भेज सकता है। दो लोगों के लिए एक पैर पकड़कर नीचे लटकाना इतना मुश्किल नहीं है। फलाने हैं तो कुछ भी मुमकिन है। -भगतराम


रणविजय सिंह-

‘विश्वगुरु’ शब्द हमें नहीं बोलना चाहिए. विश्वगुरु हम कभी थे, लेकिन आज हम विश्वगुरु नहीं हैं.

BJP में मोदी से भी वरिष्ठ नेता मुरली मनमोहर जोशी – जिन्हें मार्गदर्शक मंडल में भेज दिया गया.


बीबीसी न्यूज़ हिंदी का एफबी पोस्ट-

कहासुनी: बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने संस्कृत की अहमियत पर बात करने के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, ”अब जो ये विश्वगुरु का सवाल है. मैं मानता हूं कि ये शब्द हमें नहीं बोलना चाहिए. हम विश्वगुरु आजकल नहीं हैं. विश्वगुरु होना चाहिए, विश्वगुरु कभी थे. मगर आज हम हैं, ऐसा नहीं है.”

बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के बयान पर आपकी राय?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. RAJ

    April 20, 2026 at 6:10 pm

    मुरली मनोहर जोशी कैसे व्यक्ति है । इसके लिए नीलम महाजन सिंह को पढ़ लीजिए। नीलम महाजन सिंह के फेसबुक वाल पर भी उनकी पूरी जानकारी मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन