Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दो महीने में दो हिंदी न्यूज चैनल लांच करेगा टाइम्स ग्रुप, नैना यादव जुड़ीं

टाइम्स ग्रुप दो नए हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत एचडी’ और ‘ईटी नाउ स्वदेश’ लांच करने की तैयारी में जुटा हुआ है. बताया जा रहा है कि ‘टाइम्स नाउ नवभारत एचडी’ पहली अगस्त और हिंदी भाषी बिजनेस न्यूज चैनल ‘ईटी नाउ स्वदेश’ पहली सितंबर को लांच किया जाएगा.

बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड उर्फ बीसीसीएल ने अपने इन दो चैनलों के लिए प्रमोशनल कार्यक्रम शुरू कर दिया है.

टाइम्स ग्रुप के नए वेंचर से मीडियाकर्मियों के जुड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है. एंकर नैना यादव ने ‘टाइम्स नाउ नवभारत एचडी’ के साथ नई पारी की शुरुआत की है. उन्हें प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट/एंकर बनाया गया है.

नैना यादव अभी तक न्यूज नेशन चैनल में कार्यरत थीं.

नैना यादव ‘जी हिन्दुस्तान’, बीटीवी न्यूज, जी24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज (एमपी-सीजी), न्यूज़18इंडिया में काम कर चुकी हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन