Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक पर मीडियाकर्मी को धमकी देने का आरोप, सुनें ऑडियो!

गाजियाबाद। गाजियाबाद की लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर एक मीडियाकर्मी द्वारा धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। मीडियाकर्मी आकाश गौड़ द्वारा पुलिस आयुक्त को दिए गए पत्र में जानकारी देते हुए बताया गया कि वे पिछले 15 वर्षों से गाजियाबाद जनपद में पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं और जनहित की खबरें और साक्षात्कार करते हैं।

पुलिस आयुक्त को दिए गए शिकायती पत्र में उनके द्वारा आरोप लगाया कि उनके द्वारा की गई किसी खबर को लेकर लोनी विधायक द्वारा उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल कर जान से मारने और अंजाम भुगतने की धमकी दी है। जिस संबंध में उन्होंने पुलिस आयुक्त से मामले में कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है।

पहले भी रह चुका विधायक नंदकिशोर गुर्जर से विवादों का नाता

भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर का विवादों से जुड़ा यह कोई पहला मामला नहीं हैं। इससे पूर्व में भी उन पर एक फूड इंस्पेक्टर और पत्रकारों को मारने पीटने, धमकी देने एवं गाली गलौज करने का आरोप लग चुका है। इसके साथ ही लोनी में हुए एक धार्मिक कार्यक्रम में पुलिस के साथ हुई नोकझोंक में भी उनका कुर्ता फटा था जिसको लेकर भी वे खूब विवादों में रहे थे।

देखें शिकायत पत्र और ऑडियो भी सुनिए…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन