Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नंगा सच बोलना थानेदार को भारी पड़ा, कप्तान ने गिरा दी गाज

मध्य प्रदेश के जिला सिंगरौली से एक अखबार निकलता है, हीरावती टाइम्स. यह अखबार कभी अपने शीर्षक तो कभी अपने इंटरव्यू के लिए चर्चा में रहता है. पिछले दिनों इस अखबार के एक रिपोर्टर एसके कुशवाहा ने एक थानेदार महोदय का ग़ज़ब का इंटरव्यू छापा.

थानेदार महोदय ने जो जो नंगा सच बताया, जो भी आन रिकार्ड, आफ रिकार्ड कहा, सबको छाप दिया. जाहिर है, हड़कंप मचना ही था. थानेदार ने मीडिया वालों से लेकर अपने कप्तान तक के बारे में बिलकुल साफ-साफ सच-सच कह दिया था. साथ ही खुद की पीठ जमकर थानेदार ने थपथपाई थी.

इस इंटरव्यू के छपने और इस इंटरव्यू की चर्चा भड़ास पर होने के बाद सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने थानेदार अनिल उपाध्याय पर गाज गिरा दी. उन्हें थाना प्रभारी बरगवॉ के पद से हटाकर रक्षित केंद्र सिंगरौली से अटैच कर दिया है.

देखें कप्तान की तरफ से जारी पत्र-

पढ़ें मूल खबर जिसमें थानेदार का इंटरव्यू दिया गया है-

किसी थानेदार का ऐसा इंटरव्यू आजतक नहीं पढ़े होंगे!

हीरावती टाइम्स अखबार का एक और कारनामा पढ़ें-

‘हीरावती टाइम्स’ नामक अनाम-सा अखबार लीड हेडिंग के कारण चर्चा में, देखें

हीरावती टाइम्स ने तो भूल सुधार में भी खेल कर दिया! देखें

https://www.youtube.com/watch?v=FArsyPA4fHs&lc
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन