Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बलिया में डकैतों से खूब लड़ीं ये बहादुर महिलएं, पुलिस साबित हुई नपुंसक (देखें वीडियो)

यूपी में जंगलराज का सच सब जानते हैं लेकिन प्रदेश सरकार सब जान कर भी कान में तेल डाले बैठी है. भ्रष्टाचार का आलम यह है कि यूपी पुलिस के अंदर की जांबाजी और बहादुरी गायब हो चुकी है. सबकी नजर सिर्फ वसूली और लेन-देन, गेटिंग-सेटिंग पर है. यही कारण है चोरों से लेकर बलात्कारी, डकैत, हत्यारे सरेआम वारदात कर रहे हैं और पुलिस नपुंसक बनी बैठी रहती है. अपराधियों के बुलंद हौसले और पस्त पुलिस का सीन बलिया में देखने को मिला.

यूपी में जंगलराज का सच सब जानते हैं लेकिन प्रदेश सरकार सब जान कर भी कान में तेल डाले बैठी है. भ्रष्टाचार का आलम यह है कि यूपी पुलिस के अंदर की जांबाजी और बहादुरी गायब हो चुकी है. सबकी नजर सिर्फ वसूली और लेन-देन, गेटिंग-सेटिंग पर है. यही कारण है चोरों से लेकर बलात्कारी, डकैत, हत्यारे सरेआम वारदात कर रहे हैं और पुलिस नपुंसक बनी बैठी रहती है. अपराधियों के बुलंद हौसले और पस्त पुलिस का सीन बलिया में देखने को मिला.

थाना बॉसडीह रोड के महाबीर नगर में गुरुवार रात को दो घरों में डकैती डाल कर लाखों का सामान लेकर डकैत फरार हो गए. बताया जाता है कि महाबीर नगर मे सतेन्द्र वर्मा के यहॉ 11.30 बजे रात में गेट से कूद कर हाफ पैंट पहने 7-8 लोग चले आए और आते ही सबका मोबाईल छीन लिया. सबको एक जगह बैठाकर लूट करने लगे. जिसने भी विरोध किया उसे मारा पीटा. यही नहीं, वहाँ से निकलते समय गेट का ताला काट कर सामने वाले घर में यह कहते हुए डाल दिया कि जो भी हल्ला करेगा, उसे गोली मार दी जाएगी. सामने संतोष सिंह के घर का गेट तोड़ कर अन्दर घुस गये.  अन्दर संतोष सिंह की पत्नी व पुत्रियॉ उनसे लड़ बैठीं. डकैतों ने बेरहमी से तीनों को मारा और बाँध दिया तथा घर में रखे बक्से आलमारी को तोड़ कर लाखों का समान लेकर फरार हो गये. आलम ये है कि लोगों ने रात 12.15 पर 100 नंबर पर काल किया लेकिन फोन सुनने वाले पुलिस कर्मी ने फोन सुन कर भी अनसुना कर दिया. 

पीड़ित लड़की का कहना है कि अगर पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी तनिक भी निभाई होती तो निश्चित ही नतीजा कुछ और होता. महिलाओं की हिम्मत को पूरा इलाका दाद दे रहा है. महिलाएं डकैतों से लड़ीं और अंत तक हार नहीं मानीं. लेकिन लड़ने का परिणाम यह रहा कि डकैतों ने महिलाओं को इतना पीटा कि तीनों माँ बेटी का उपचार अस्पताल में चल रहा है और मां की हालत गम्भीर बनी हुई है.  बलिया के एसपी मनोज कुमार झा ने पुलिस वालों की लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए बाँसडीहरोड थाना के इंस्पेक्टर नन्दलाल को सस्पेंड कर दिया है.

डकैती से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…

Dakaiti Ballia डकैतों से खूब लड़ीं ये बहादुर महिलएं (1)
Dakaiti Ballia डकैतों से खूब लड़ीं ये बहादुर महिलएं (2)
Dakaiti Ballia डकैतों से खूब लड़ीं ये बहादुर महिलएं (3)
Dakaiti Ballia डकैतों से खूब लड़ीं ये बहादुर महिलएं (4)
Dakaiti Ballia डकैतों से खूब लड़ीं ये बहादुर महिलएं (5)
Dakaiti Ballia डकैतों से खूब लड़ीं ये बहादुर महिलएं (6)

बलिया से संजीव कुमार की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन