Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ANB न्यूज़ चैनल से मैनेजिंग एडिटर नवीन पांडेय का इस्तीफा

वरिष्ठ पत्रकार नवीन पांडेय को लेकर खबर है कि उन्होंने एएनबी न्यूज़ चैनल से इस्तीफा दे दिया है। पिछले तीन दशक से न्यूज़ मीडिया में सक्रिय और इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़, सहारा समय, जनतंत्र टीवी, पी-7 न्यूज़ सहित कई बड़े चैनलों में वरिष्ठ पद पर काम कर चुके नवीन पाण्डेय पिछले तीन साल से ANB National न्यूज़ चैनल में मैनेजिंग एडिटर के तौर पर काम कर रहे थे।

नवीन पाण्डेय टीवी में आने से पहले दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे अखबारों में भी काम कर चुके हैं, इसलिए उनको प्रिन्ट, टीवी और डिजिटल माध्यमों की अच्छी समझ है। पिछले 15 साल में वे सुदर्शन न्यूज़, जनतंत्र टीवी, रियल 4 न्यूज़ आदि कई न्यूज़ चैनलों के मैनेजिंग एडिटर रहे।

लेखनी के धनी नवीन ख़बरों के प्रजेन्टेशन में भी माहिर माने जाते हैं। संस्थान की जरूरत के हिसाब से शो प्लान करना और उसको सही तरीके से प्रजेन्टेशन देने में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। खबर है कि नवीन जल्द ही किसी दूसरे चैनल के साथ नई पारी शुरू करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन