Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया टीवी से नवनीत गौतम और एचटी से सत्यजीत सेनगुप्ता के बारे में सूचनाएं!

सोशल मीडिया रणनीति के अनुभवी प्रोफेशनल नवनीत गौतम ने ‘India TV’ में चीफ मैनेजर (सोशल मीडिया) का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने इस नई भूमिका की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की है।

इससे पहले नवनीत ABP नेटवर्क में सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी हेड के तौर पर करीब सवा पांच साल तक सक्रिय रहे। इस दौरान उन्होंने नेटवर्क के तमाम रीजनल और नेशनल प्लेटफॉर्म्स जैसे ABP न्यूज, ABP आनंदा, ABP माझा, ABP गंगा, ABP नाडु आदि के लिए सोशल मीडिया अभियानों की योजना और क्रियान्वयन की ज़िम्मेदारी संभाली।

ABP से पहले नवनीत टाइम्स इंटरनेट, द क्विंट और बीसीसीएल जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं। नवनीत ने Pioneer Media School से ग्रेजुएशन और भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले सत्यजीत सेनगुप्ता ने अब हिन्दुस्तान टाइम्स मीडिया लिमिटेड में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने अपनी इस नियुक्ति की पुष्टि लिंक्डइन पर एक पोस्ट के ज़रिए की।

इससे पहले सेनगुप्ता दैनिक भास्कर ग्रुप में बतौर चीफ कॉर्पोरेट सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर कार्यरत थे, जहां वे डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल को रिपोर्ट करते हुए मुंबई मुख्यालय से अपनी ज़िम्मेदारी निभा रहे थे।

अपने करियर के दौरान उन्होंने BCCL (टाइम्स ग्रुप) में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट और गुरुग्राम मेट्रो हेड जैसे पदों पर कार्य किया, साथ ही India Today Group में डिप्टी ब्रांच हेड (Impact) के रूप में चार वर्षों तक उत्तरी भारत में विज्ञापन बिक्री का नेतृत्व किया। उनका करियर वर्ष 1998 में Indian Express से शुरू हुआ था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन