Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

बतौर संपादक गिरीश मिश्रा की खूबियों को दर्शाती है ‘NAYYAR बस दो साल’

ई दिग्गज अखबारों की बतौर संपादक कमान संभाल चुके वरिष्ठ पत्रकार गिरीश मिश्रा पर एक किताब बाजार में आई है. इस किताब को पत्रकार नीरज नैयर ने लिखा है. नीरज ने गिरीश मिश्रा के साथ काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया है, साथ ही यह भी बताया है कि मिश्राजी किस तरह दूसरे संपादकों से अलग रहे. संपादक के तौर पर गिरीश मिश्रा की खूबियों को रेखांकित करती इस किताब में उनके पुणे कार्यकाल का भी जिक्र है.

भोपाल स्थित नवभारत से विदाई लेकर मिश्राजी महाराष्ट्र के लोकमत समूह का हिस्सा बने. पहले नागपुर और फिर उन्होंने पुणे में लोकमत समाचार की कमान संभाली. उनके पेशेवर करियर की आखिरी पारी पुणे ही रही, क्योंकि इसके बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें सक्रिय पत्रकारिता से दूर होना पड़ा.

नीरज नैयर ने यह बताने का भी प्रयास किया है कि पुणे कार्यकाल के दौरान गिरीश मिश्राजी अपेक्षाकृत ज्यादा परेशान क्यों नज़र आया करते थे.

‘NAYYAR बस दो साल’ शीर्षक वाली किताब में बहुत कुछ ऐसा है, जो मिश्राजी के चाहने वालों को निश्चित तौर पर पसंद आएगा. किताब की शुरुआत उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से होती है और समाप्ति महाराष्ट्र के पुणे में.

इस किताब को फ्लिपकार्ट से इस लिंक के जरिए खरीदा जा सकता है. ‘NAYYAR बस दो साल’

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन