Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एनडीटीवी को 396.5 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी, कैसे क्या होगा जानिए!

नई दिल्ली: न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) ने पूंजी जुटाने की अपनी योजना को आगे बढ़ाते हुए 396.5 करोड़ रुपये तक के राइट्स इश्यू को मंजूरी दे दी है। कंपनी के बोर्ड की बैठक 8 सितंबर 2025 को हुई, जिसमें कीमत, हकदारी अनुपात और टाइमलाइन को अंतिम रूप दिया गया।

इससे पहले 2 सितंबर को हुई बैठक में बोर्ड ने लगभग 400 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। बीएसई और एनएसई दोनों ने 4 सितंबर को इस पर सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी थी।

नियामकीय फाइलिंग के अनुसार, एनडीटीवी 4.83 करोड़ पूरी तरह से चुकता इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू 4 रुपये प्रति शेयर) 82 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर जारी करेगी, जिसमें 78 रुपये का प्रीमियम शामिल होगा। पूरा भुगतान आवेदन के समय करना होगा। इश्यू के पूरी तरह सब्सक्राइब होने पर कंपनी की कुल इक्विटी 6.44 करोड़ से बढ़कर 11.28 करोड़ शेयर हो जाएगी।

कैसे क्या होगा जानिए

  • शेयरधारकों को हर चार शेयर पर तीन नए शेयर का अधिकार मिलेगा।
  • रिकॉर्ड डेट 12 सितंबर 2025 तय की गई है।
  • इश्यू 22 सितंबर से खुलेगा और 8 अक्टूबर को बंद होगा।
  • अधिकारों के ऑन-मार्केट रिननसिएशन की आखिरी तारीख 3 अक्टूबर होगी।
  • जिन निवेशकों के पास चार से कम शेयर हैं, उन्हें बेसिक हकदारी नहीं मिलेगी, लेकिन वे अतिरिक्त शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • फ्रैक्शनल हकदारी वालों को अतिरिक्त शेयरों में प्राथमिकता दी जाएगी।

कंपनी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सब्सक्रिप्शन विंडो को 30 दिन तक बढ़ाया जा सकता है, हालांकि आवेदन करने के बाद उसे वापस नहीं लिया जा सकेगा।

यह राइट्स इश्यू एनडीटीवी को कंटेंट, टेक्नोलॉजी और डिस्ट्रीब्यूशन में निवेश के लिए अतिरिक्त पूंजी उपलब्ध कराएगा। बोर्ड ने ड्राफ्ट लेटर ऑफर को भी मंजूरी दी है, जिसे अब सेबी और स्टॉक एक्सचेंजों के पास दायर किया जाएगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन