Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

NDTV Profit और HT Digital में नौकरी का मौका

अगर आप मीडिया इंडस्ट्री में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। देश के दो बड़े मीडिया हाउस—NDTV ग्रुप और Hindustan Times डिजिटल ने नई भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं।


NDTV Profit में सोशल मीडिया प्रड्यूसर्स की वैकेंसी

NDTV ग्रुप अपने बिजनेस न्यूज चैनल NDTV Profit के लिए सोशल मीडिया प्रड्यूसर्स की तलाश कर रहा है। इस पद के लिए वे उम्मीदवार पात्र होंगे जिनके पास पत्रकारिता और सोशल मीडिया से जुड़ा 2-3 साल का अनुभव है।

आवश्यक योग्यताएं:

  • सोशल मीडिया की गहरी समझ
  • तेज न्यूज सेंस और रचनात्मक सोच
  • ट्रेंड्स और कॉम्पिटिशन पर निगरानी रखने की क्षमता
  • खबरों को इनोवेटिव और एंगेजिंग तरीके से पेश करने का नजरिया

इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज़्यूमे NDTV को ईमेल करें: [email protected]


HT Digital Streams में कंटेंट राइटर की जरूरत

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ समूह की डिजिटल यूनिट HT Digital Streams ने कंटेंट राइटर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति नोएडा के लिए होगी और काम का मोड हाइब्रिड रहेगा।

आवश्यक योग्यताएं:

  • 1 से 1.5 साल का प्रासंगिक अनुभव
  • अंग्रेजी ऑनर्स में स्नातक डिग्री
  • लेखन, संपादन और प्रूफ रीडिंग का अच्छा अनुभव
  • सोशल मीडिया की सामान्य समझ
  • फैक्ट चेकिंग और रिसर्च स्किल्स

आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक कर सकते हैं- HT Vacancy

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन