Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राहुल गांधी को गाली देने वाले एंकर को NDTV में ढूँढ कर नौकरी दी जाती है!

अभिसार शर्मा-

लंबा tweet है. ध्यान से पढ़िए…. आपको भारतीय राजस्व विभाग का बदनाम अफ़सर एस. के. श्रीवास्तव याद है?

उसी ने मुझे टारगेट किया था, NDTV को निशाने पर लिया था। पूरी बीजेपी की आईटी सेल उसे प्रमोट करती थी। बीजेपी के पूर्व नेता सुब्रमण्यम स्वामी और वाहियात आइडियोलॉग गुरुमूर्ति ने खुलकर उसका साथ दिया। बाद में इसी सरकार ने उसे बाहर कर दिया। सीबीआई ने उसे जेल भी भेजा।

तब पूरी आईटी सेल, जो श्रीवास्तव के नाम पर मुझे और डॉ. प्रणॉय रॉय को निशाना बनाती थी, चुप हो गई। कोई भी श्रीवास्तव के पक्ष में नहीं आया।

मैं यह क्यों बता रहा हूँ? क्योंकि जब श्रीवास्तव को निकाला गया था, उस वक्त NDTV के कई पत्रकारों ने प्रणॉय और राधिका रॉय से कहा था कि इस पर टीवी पर खबर करनी चाहिए। मगर दोनों नहीं माने। शायद मुश्किल से वेबसाइट पर खबर आई हो, या वह भी नहीं।

प्रणॉय और राधिका का मानना था कि यह एक छोटी सोच होगी कि श्रीवास्तव के जेल जाने को खबर बनाया जाए, जबकि उस घटिया आदमी ने लगातार NDTV पर निशाना साधा था।

बाद में श्रीवास्तव ताक़त के नशे में अपनी हैसियत भूल गया और पीएम मोदी के क़रीबी अफ़सरों पर बोलने लगा। और use and throw की नीति तो सरकारें अपनाती हैं.

आज NDTV खुलकर पत्रकार रवि नायर को जेल की सज़ा सुनाए जाने को चला रहा है।

आपको कभी श्रीवास्तव के जेल जाने की खबर और सीबीआई छापेमारी या नौकरी से बर्खास्तगी की खबर एनडीटीवी के किसी प्लेटफार्म में नहीं मिलेगी, लेकिन अब राहुल को गाली देने वाले एंकर को ढूँढ कर नौकरी दी जाती हैं। महुआ मोइत्रा को पूरे चैनल का दुरुपयोग कर टारगेट किया गया।

फ़र्क़ यह आ गया है। ऐसा पतन हुआ है NDTV का।

ये भी पढ़िए…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन