Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

NDTV ग्रुप का रीजनल चैनल ‘एनडीटीवी एमपी-सीजी’ हुआ लॉंच

NDTV ग्रुप ने NDTV मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के साथ अपना पहला क्षेत्रीय चैनल लॉन्च कर दिया है. प्रबंधन का कहना है कि NDTV मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सिर्फ़ राज्य की राजनीति पर ही केंद्रित नहीं होगा, ग्राउंड रिपोर्ट पर हमारा ज़ोर जनता की आवाज़ बनेगा.

NDTV मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की लांचिंग पर NDTV के कार्यकारी निदेशक और प्रधान संपादक संजय पुगलिया ने कहा, “क्षेत्रीय होने का हमारा फैसला इन राज्यों, कस्बों और गांवों में रहने वाले लोगों को एकदम ज़मीनी और प्रासंगिक खबर पेश करने की चाहत को पैदा करता है. हम NDTV के भरोसे की विरासत को मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ तक लेकर जाएंगे और हम मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लोगों को वो खबरें देंगे जो उनके लिए मायने रखती हैं.”

NDTV मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ DTH प्लेटफ़ॉर्म और स्थानीय केबल चैनलों पर उपलब्ध होगा. अगले कुछ महीनों में NDTV नेटवर्क द्वारा लॉन्च किए जाने वाले क्षेत्रीय चैनलों में यह एक शुभ शुरुआत है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन