नई दिल्ली: NDTV 24×7 ने गुरुवार को अपने नए कार्यकारी संपादक शिव अरूर की नियुक्ति की घोषणा की और साथ ही चैनल के रिफ्रेश किए गए प्राइम-टाइम शेड्यूल का भी अनावरण किया।
चैनल ने अपने प्रेस बयान में कहा, “NDTV 24×7 का प्राइम-टाइम न सिर्फ लगातार दर्शकों की संख्या में वृद्धि कर रहा है, बल्कि अधिकांश प्रतिस्पर्धियों को भी पीछे छोड़ रहा है। यह एक ऐसा मंच है जो शोर-शराबे के बीच भी विश्वसनीय पत्रकारिता को सामने लाता है।”
NDTV 24×7 का प्राइम-टाइम शाम 7 बजे से शुरू होता है ‘द साउदर्न व्यू’ के साथ, जिसमें वीरराघव दक्षिण भारत के राजनीतिक और आर्थिक बदलावों पर पैनी नजर डालते हैं और इन घटनाओं को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य से जोड़ते हैं।
7:30 बजे, वसुधा वेणुगोपाल ‘न्यूजब्रेक’ के साथ सामने आती हैं, जहां दिन की अहम खबरें स्पष्टता और संदर्भ के साथ पेश की जाती हैं — जो आगे की गहरी बहसों की नींव रखती हैं।
8:30 बजे, माया शकील का शो ‘द लास्ट वर्ड’ दिन की सबसे महत्वपूर्ण खबरों को लेकर आता है, जिसमें ग्राउंड रिपोर्ट्स और तीखी राजनीतिक विश्लेषण शामिल होते हैं।
9:00 बजे, विष्णु सोम ‘लेफ्ट, राइट एंड सेंटर’ को होस्ट करते हैं — यह एक ऐसा मंच है जो संतुलित और तथ्यों पर आधारित बहस के लिए जाना जाता है, जहां विमर्श को नई ऊंचाई दी जाती है।
10:00 बजे, दीप्ति सचदेवा ‘न्यूज़ नाइट’ के जरिए दिन की हलचल का संतुलित और शांत विश्लेषण प्रस्तुत करती हैं।
चैनल ने कहा, “इस प्रभावशाली प्राइम-टाइम शेड्यूल को और मजबूती मिलती है शिव अरूर के आने से। प्रभावशाली रिपोर्टिंग और पैने संपादकीय दृष्टिकोण के लिए पहचाने जाने वाले शिव, NDTV के न्यूज़रूम में एक अलग पहचान लेकर आए हैं और इस लाइनअप को वाकई में बेहद खास बना देते हैं।” हालांकि उनके शो का समय फिलहाल घोषित नहीं किया गया है।
NDTV के निदेशक एवं प्रधान संपादक संजय पुगलिया ने कहा, “हमारा प्राइम-टाइम लाइनअप हमारे नेटवर्क की गहराई और ताकत को दर्शाता है और यह और मजबूत होता जा रहा है। इन घंटों के दौरान दर्शकों की बढ़ती संख्या इस बात का संकेत है कि हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं और दर्शकों का भरोसा लगातार जीत रहे हैं।”
ये भी पढ़ें…



