नई दिल्ली। कच्चे तेल के भंडार को लेकर अडानी टीवी उर्फ NDTV अपनी ही रिपोर्ट से पलटता नजर आ रहा है। कुछ दिन पहले चैनल ने “सरकारी सूत्रों” के हवाले से खबर दी थी कि भारत के पास कच्चे तेल का भंडार महज 25 दिनों के लिए है। लेकिन अब उसी चैनल के वरिष्ठ संपादक ने एक नई जानकारी साझा करते हुए इस दावे को गलत बताया है।
NDTV के सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर आदित्य राज कौल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि भारत के पास 250 मिलियन बैरल से अधिक कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का भंडार है, जो करीब 7 से 8 हफ्तों की सप्लाई के बराबर है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के पास मौजूद तेल भंडार कई जगहों पर अलग-अलग रूप में रखा गया है, जिसमें भूमिगत स्ट्रैटेजिक कैवर्न, पाइपलाइन सिस्टम, टर्मिनल टैंकेज और समुद्री भंडारण शामिल हैं।
कौल के मुताबिक देश के पास कच्चे तेल के अलावा पेट्रोल, डीजल, एटीएफ, एलपीजी और एलएनजी का भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जिससे अल्पकालिक आपूर्ति बाधाओं से निपटा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत विभिन्न वैश्विक सप्लायर्स से लगातार ऊर्जा की आपूर्ति प्राप्त करता रहता है।
अपने पोस्ट में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह दावा कि भारत के पास सिर्फ 25 दिनों का तेल भंडार है, सही नहीं है और यह वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शाता।
हालांकि इससे पहले NDTV की रिपोर्ट में “सरकारी सूत्रों” के हवाले से यही कहा गया था कि भारत के पास तेल का भंडार करीब 25 दिनों के लिए ही है। ऐसे में अब नए दावे के सामने आने के बाद चैनल की रिपोर्टिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर सही आंकड़ा कौन सा है।



एनडीटीवी ने पहले खबर छापी फिर उसे फेक बताया। इसके बाद आदित्य राज कौल की सफाई आई पढ़ें…
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा का ट्वीट-
सिर्फ चार दिन पहले NDTV ने “सरकारी सूत्रों” के हवाले से रिपोर्ट किया था कि भारत के पास कच्चे तेल का भंडार केवल 25 दिनों के लिए है।
आज NDTV के सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर आदित्य राज कौल ने उन्हीं “सरकारी सूत्रों” का हवाला देते हुए कहा कि भारत के पास सिर्फ 25 दिनों का भंडार होने का दावा सही नहीं है।
इस बीच हरदीप सिंह पुरी मजे में हैं—उन्होंने बयान देकर मामला खड़ा कर दिया और अब गायब हैं, जबकि NDTV खुद अपनी पहले की रिपोर्ट से उलट बात कहता नजर आ रहा है।




Uma Shankar
March 8, 2026 at 6:29 pm
कृपया आप अदाणी को “अडानी” अथवा “अदानी” लिखना बंद कर दीजिए।