
राहुल गौड़-
60 लाख की फिरौती! जहाज़ी बटर केक है जिसे काट कर 60 लाख वसूलोगे प्यारे भूतपूर्व मित्र नीरज मुसाफ़िर!
मैं एक जहाज़ी हूँ, घर परिवार चलाने के लिए परिवार से दूर रह कर दिन रात मेहनत करता हूँ तब जाकर चार पैसे कमा पाता हूँ, इन पैसों के लिए मुझे परिवार त्यागना पड़ता है, जब आप परिवार और मित्रों के साथ होली, दिवाली, रक्षाबंधन, करवाचौथ मना रहे होते हो उस वक्त मैं जहाज़ पर दिन रात की मेहनत कर रहा होता हूँ.
जब आप, लोगों को ठगने के बाद चैन की नींद सो रहे होते हो, उस वक्त मैं इन्हीं पैसों के लिए समंदर में तूफ़ानों से लड़ रहा होता हूँ.
आप तो सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर हो, सोशल मीडिया पर सिर्फ़ एक पोस्ट लिखने से कि “मुझे पैसे की ज़रूरत है 100, 500, 1000 जो जितना दे सकता है दे दो, कह कर पैसे इकट्ठे कर लेते हो और 2016 से करते भी आये हो, पिछले साल भी आपने घर ख़रीदने के लिए अपनी वॉल पर लोगों से 60-65 लाख तुरंत उठा लिये थे.
लेकिन मुझे तो एक रुपया भी कमाने के लिए अपना देश छोड़ना पड़ता है, अपनी नन्ही परियों से दूर रहना पड़ता है जो हमेशा कहती हैं कि पापा कब आओगे!
आप तो सोशल मीडिया पर अपने ठग्गू साथियों के साथ 100 करोड़ का टर्न ओवर, भारत की ट्रैवल इंडस्ट्री को हिला कर रखने जैसी पोस्ट डाल कर भोले भाले लोगों को प्रभाव में लेकर मीट अप के नाम पर 3000 के रूम को 9600 में बेच देते हो, जिसे आपके कहने भर से सैकड़ों लोग तुरंत ख़रीद भी लेते हैं, पर मुझे तो सैलरी के लिये महीने की आख़िरी तारीख़ का इंतज़ार करना पड़ता है.
आपकी ऑफिस सुबह 9 बजे शुरू होकर शाम को ख़त्म हो जाती है पर मेरा जहाज़ दिन रात चलता रहता है, जिसके लिये रात भर जाग कर ड्यूटी करनी पड़ती है.
देखो भूतपूर्व मित्र तुम्हारे लिए किसी को भी टोपी पहना कर पैसा इकट्ठा करना आसान काम है, पर मेरे लिये बिना काम किये सैलरी लेना भी मुश्किल है. सैलरी की ख़ातिर भूख, प्यास, नींद, परिवार, त्योहार, जहाज़ पर ना कोई संडे ना कोई हॉलिडे, बहुत कुछ त्यागना पड़ता है, बड़ी मेहनत से कमाया पैसा है मेरा, बच्चों की ख़ातिर त्याग कर के उनके लिये ही कमा रहा हूँ. मेरी कमाई के एक-एक रुपये पर सिर्फ़ मेरी नन्ही परियों का ही हक़ है.
अच्छा मैंने क्या गुनाह किया जिससे तुमने 60 लाख की वसूली का नोटिस भेज दिया?
तुम ख़ुद को ठगों के गिरोह का सरदार कहते हो, मतलब तुम्हारे गिरोह में तुम्हारे एक्सपर्ट ठग हुए , हमने तुमको ठग कह दिया तो गुनाह हो गया?
तुम सोशल मीडिया पर लोगों से अपने घूमने फिरने के लिए 100, 200, 500 रुपये माँगते हो और पब्लिक आपको ऑनलाइन भिखारी या भिखमंगा कहती है, इसमें मेरा क्या गुनाह?
आप लोगों से पहले 12% की ब्याज पर 20 लाख रुपये सोशल मीडिया पर माँगते हो, फिर धीरे धीरे ये अमाउंट 60-65 लाख तक पहुँच जाता है, आपकी इस पोस्ट को मैंने स्क्रीनशॉट लेकर लोगों के सामने रख कर जागरूक कर दिया तो गुनहगार हो गया?
आपने लोगों से पिछली साल 60-65 लाख रुपये घर ख़रीदने के लिए लिए , आपने अपनी पोस्ट में ख़ुद कहा कि घर ख़रीद लिया है लेकिन घर आपने इस साल 2,3 महीने पहले रजिस्ट्री करवायी , मैंने आपकी पोस्ट का स्क्रीनशॉट और घर की रजिस्ट्री की पोस्ट डाल कर सच्चाई सामने रख दी तो मैं कैसे गुनहगार हो गया?
आपने लोगों को 100 करोड़ का टर्न ओवर और भारत की ट्रैवल इंडस्ट्री को हिला कर रखने की बात कही, मैंने आपकी पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर और आपकी कंपनी की बैलेंस शीट का फोटो डाल दिया, जिसमें आपकी कंपनी का पूरी साल का टर्न ओवर 26 लाख कुछ था नेट प्रॉफिट 1.5 लाख से कम था, जिससे लोगों को सच्चाई पता चल सके कि जो आप और आपकी एक्सपर्ट टीम लोगों को गुमराह कर रही है तो ये मेरा गुनाह हो गया?
आपने उदयपुर मीटअप के नाम पर लोगों को 3000 का रूम 9600 में दिया, मैंने उसी रिसोर्ट की MMT पर एक्चुअल क़ीमत दिखा कर लोगों को सचेत रहने के लिए कह दिया तो मैं गुनहगार हो गया?
आप और आपके एक्सपर्ट ने लोगों को भद्दी गालियाँ दी, जिन्होंने आपसे प्रश्न करना चाह उसको बेज्जत कर के ब्लॉक किया, मैंने आपके और आपकी एक्सपर्ट टीम के भद्दी गालियों वाले स्क्रीनशॉट आपकी वॉल या आपके एक्सपर्ट की वॉल से उठा कर सब लोगों को आपका व्यवहार आपका चेहरा सबको दिखा दिया कि किस तरह ये आप और आपकी एक्सपर्ट टीम लोगों को बेज्जत करती है, कैसे लोगों को भद्दी गाली देती है, कैसे प्रश्न करने पर ब्लॉक करती है कैसे महिलाओं का अपमान करती है, सब तो आपके स्क्रीनशॉट के साथ लोगों में डाला, आपकी ही बात सबके सामने रखने से गुनहगार हो गया?
आपने कहा कि मैंने आपके बिज़नेस को नुक़सान पहुँचाया है? कौनसा बिज़नेस ? जो बैलेंसशीट में दिखता है कि साल का 26 लाख का टर्नओवर और 1.5 लाख से कम का प्रॉफिट? इसके लिए मुझसे 60 लाख माँगे जा रहे हैं.
आपने कहा कि आपकी ख्याति आपकी छवि को हानि हुई है, आप लोगों को सोशल मीडिया पर गाली दोगे बेज्जत करोगे तो आपकी छवि बनेगी या बिगड़ेगी थोड़ा मंथन कीजिए, आपकी छवि के लिए में कैसे गुनहगार हो गया? आपकी सोशल मीडिया पर 100, 200, 500 माँगने वाली छवि बनी हुई थी, मुझसे 60 लाख माँगे जा रहे हैं?
मुझे तो लगता है आपको कमाने की जगह लोगों से इसी तरह पैसे माँगने और सीधेसादे लोगों को धमका कर पैसे वसूलने की आदत हो गई है, ये नया तरीक़ा निकाला है कि जहाज़ी जैसे लोगों को धमका दो, डरा दो और पैसे वसूलो.
प्यारे भूतपूर्व मित्र मुझे भारतीय संविधान और अपने न्यायालय पर पूरा भरोसा है, आपकी हर बात मैंने आपके द्वारा डाले गये पोस्ट के स्क्रीनशॉट के साथ रखी है, न्यायालय में ज़रूर मुझे न्याय मिलेगा, मैंने सैकड़ों लोगों को जागरूक कर के ठगने से बचाया, मुझे भी कोई तरणहार तुम्हारे इस घटिया पैसा वसूली जाल से बचाएगा, अब न्यायालय में ही चेहरे के नक़ाब उतारे जाएँगे.
पूरे नहीं पर थोड़े से स्क्रीनशॉट संलग्न हैं, बाक़ी सारे न्यायालय में जमा किए जाएँगे…








मूल खबर-


