Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार नीरज पाण्डेय ने जी न्यूज में संभाली नई जिम्मेदारी

राजनीतिक पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले नीरज पाण्डेय ने अब ‘जी न्यूज’ के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने चैनल में डिप्टी एडिटर (पॉलिटिकल अफेयर्स) के पद पर कार्यभार संभाला है।

अपनी इस भूमिका में वह देश की अहम राजनीतिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे और खास रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे।

नीरज पाण्डेय ने हाल ही में एबीपी न्यूज को अलविदा कहा था, जहां वे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), भारतीय जनता पार्टी (BJP), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और गृह मंत्रालय जैसी महत्वपूर्ण बीट्स कवर कर रहे थे। उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान एबीपी न्यूज जॉइन किया था और तब से चैनल के लिए कई अहम राजनीतिक रिपोर्टें तैयार की थीं।

एबीपी न्यूज से इस्तीफा देने की खबर यहां पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन