Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नेटवर्क18 में वरिष्ठ पत्रकार तेजिंदर सिंह सोढ़ी सीनियर एडिटर बनाये गए!

नई दिल्ली। मीडिया जगत से बड़ी खबर सामने आई है। Network18 ग्रुप ने वरिष्ठ पत्रकार तेजिंदर सिंह सोढी को प्रमोट करते हुए अब सीनियर एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी है। खास बात यह है कि सोढी की यह लगातार तीसरी पदोन्नति है। ठीक एक साल पहले उन्हें औपचारिक रूप से डिप्टी एडिटर बनाया गया था और अब वे ग्रुप के सीनियर एडिटर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सोढी ने 2021 में Network18 को असिस्टेंट एडिटर के रूप में जॉइन किया था। इसके बाद उन्हें Network18 JKLH (जम्मू, कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश) के एडिटोरियल हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई। 15 अगस्त 2022 को लॉन्च हुए इस रीजनल चैनल को सोढी की अगुवाई में कम समय में ही मजबूत पकड़ मिली और चैनल ने अपनी प्रभावशाली रिपोर्टिंग के जरिए दर्शकों के बीच पहचान बनाई।

विविध अनुभव और अंतरराष्ट्रीय पहचान

अपने करियर के दौरान सोढी ने भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे हिंदुस्तान टाइम्स, द ट्रिब्यून और प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के साथ काम किया है। वे रिपब्लिक टीवी और रिपब्लिक भारत के भी फाउंडिंग एडिटर्स में रहे हैं, जहां एडिटोरियल दिशा तय करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिक्षा के क्षेत्र में भी सोढी का पोर्टफोलियो बेहद खास है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कंसास से जर्नलिज़्म में MS और यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर से MA किया है। वह इकलौते भारतीय सिविलियन रहे हैं जिन्होंने यूएस आर्मी कमांड एंड जनरल स्टाफ कॉलेज, फोर्ट लीवेनवर्थ में पढ़ाई की।

वर्षों से वे वॉशिंगटन डी.सी. के नेशनल प्रेस क्लब में नियमित स्पीकर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन