Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पत्रकार प्रेम उपाध्याय की मुहिम में साथ आने लगे न्यूज वर्ल्ड इंडिया के प्रताड़ित कर्मचारी

न्यूज चैनल न्यूज वर्ल्ड इंडिया प्रबंधन के खिलाफ अदालती लड़ाई लड़ रहे पत्रकार प्रेम उपाध्याय के साथ अब दूसरे कर्मचारी भी शामिल होने लगे हैं। नोएडा सीजेएम कोर्ट द्वारा अदालत में दायर चाचिका पर सुनवाई के बाद 28 जनवरी को अदालत ने माना था कि मामला बेहद गंभीर है। इस पर पक्षकार की याचिका पर बयान होने हैं।

पत्रकार प्रेम उपाध्याय के बयान के बाद चैनल न्यूज वर्ल्ड इडिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। आर्थिक दण्ड के अलावा मौजूदा और उस दौरान रहे एचआर व प्रबंधकों को जेल तक जाना पड़ सकता है। पत्रकार प्रेम उपाध्याय की मुहिम को रंग लाता देख कर संस्थान के दूसरे कर्मचारी ही नहीं बल्कि संस्थान से हटाए गए वरिष्ठ एडमिनिस्ट्रेटर ने भी प्रेम उपाध्याय से अदालती कार्रवाई के संबंध में बातचीत करते हुए चैनल के खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बना लिया है।

भड़ास 4 मीडिया में पत्रकार प्रेम उपाध्याय की खबर को 3 फरवरी को प्रमुखता से छापा गया था। इसके बाद प्रबंधन के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक पीड़ित कर्मचारी पूरे मामले में न्यूज वर्ल्ड इंडिया के खिलाफ पत्रकार प्रेम उपाध्याय के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता आरडी कौशिक से मुलाकात करने की तैयारी में हैं। ये लोग भी जल्द ही न्यूज वर्ल्ड इंडिया के खिलाफ अदालती कार्रवाई को आगे बढाएंगे।

सबसे अहम बात ये है कि कभी जिंदल समूह के स्वामित्व वाले न्यूज वर्ल्ड इंडिया के प्रबंधन से जुड़े प्रमुख अधिकारी सतपाल मलिक भी चैनल के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए भी उन्होंने प्रेम उपाध्याय के मार्फत वकील की सेवाएं लेने की बात कर चुके हैं। पीड़ित कर्मचारी पूरे मामले की शिकायत मिनिस्ट्री ऑफ ब्रॉडकॉस्टिंग के अलावा श्रम मंत्रालय व पीएमओ से भी करने की योजना बना रहे हैं।

संबंधित खबरें-

‘न्यूज वल्ड इंडिया’ में कार्यरत रहे मीडियाकर्मी ने चैनल को नोटिस भेजा

‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ चैनल को अदालत में खींच ले गया पत्रकार, कई नपेंगे

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन