Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

एक महीने काम कराकर आफिस बंद कर दिया, सेलरी के लिए भटक रहे लड़के

आरके कंसल्टेंट, ललनटाप, News100 नामों से यूट्यूब चैनल, वेबसाइट आदि संचालन करने वाले लोगों ने कई युवकों को परेशान कर रखा है. इन्होंने पंद्रह लड़कों की एक महीने की सेलरी मार दी है. ज्ञात हो कि लल्लनटाप वैसे तो इंडिया टुडे ग्रुप का है लेकिन मिलता जुलता ललनटाप नाम रखकर ये लोग अपना कामकाज चला रहे थे.

यहां काम करने वाले लड़कों का कहना है कि इन सभी को आरके कंसल्टेंट ने ज्वाइन कराया. लड़कों की संख्या पंद्रह के करीब थी.

इन पंद्रह युवाओं को आरके कंसल्टेंट ने ललनटाप नाम के वेंचर में काम करने को कहा. इन्हें बताया गया कि ललनटाप का प्रोडक्ट सेल करना है. सबको आफर लेटर भी दिया गया. इन्हें बताया गया कि सबकी सेलरी हर महीने की दस तारीख को आ जाया करेगी. पर एक महीने काम कराने के बाद आफिस बंद कर दिया गया. आफिस बंद करने की वजह कोई टेक्निकल इशू बताया गया.

सबको आश्वासन दिया गया कि सबको सेलरी मिल जाएगी. इसके बाद कुछ लोगों को बुलाकर चेक दिया गया. कुछ को तो पता भी नहीं चला कि चेक दिये जा रहे हैं. जिन लोगों को चेक मिले उनमें से सिर्फ दो के चेक क्लीयर हुए. शेष सभी के चेक बाउंस हो गए.

लड़कों का कहना है कि उन्हें टेक्निकल इशू बताकर पागल बनाया गया. इनकी सेलरी भी नहीं दी गई. मेंटली हैरेस्ड किया गया. सेलरी देने की डेट बार बार चेंज की गई.

बताया जाता है कि आरके कंसल्टेंट के मालिक एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं. नाम news100 है. कंपनी के मैनेजमेंट में राकेश कुमार सिंह, विदुषी सिंह, राहुल सेंगर आदि हैं. जब इन्हें सेलरी के लिए युवक काल करते हैं तो ये अब फोन भी नहीं उठाते हैं. इनका आफिस लोकेशन नोएडा के सेक्डर 63 में है.

युवक पुलिस के पास भी गए लेकिन पुलिस ने कोई रिस्पांस नहीं दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन