Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मुसलमानों के निकाह पर ये कैसी पत्रकारिता!

न्यूज़18 चैनल मुस्लिम धर्म पर क्या क्या दिखा रहा है। खबर की हेडिंग लगाई गई है – “आखिर क्यों बहनों से शादी करते हैं मुसलमान? खुद मुस्लिम लड़की ने किया खुलासा, भाई बन जाते हैं जान!” न्यूज़18 के इस जर्नलिज्म पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नीचे पढ़ें…


इसे लेकर आवेश तिवारी ने लिखा है-

यह खबर देखिए। जब मैंने देखा तो सोचा फेक होगी लेकिन चेक किया तो सही पाया। यह जर्नलिज्म नहीं है, यह ग़ालीबाजी भी नहीं है, यह खबर इसलिए है कि हिन्दुस्तान के करोड़ों मुस्लिमों को यह विश्वास दिलाया जा सके कि सुनो तुम दोयम दर्जे के नागरिक हो।

एडिटर्स गिल्ड, ब्रॉडकास्टिंग एसोसिएशन ऐसी हरकतों पर आँखें बंद कर लेगा जैसे उसे कोई मतलब ही नहीं है। अभी कोई बड़े नाम वाले पत्रकार पर एफआईआर हो तब देखिए, जनता जाए चूल्हे भाड़ में।

मैं आज सोच रहा था और दुखी हो रहा था कि मेरी भाषा खराब है, मैं गालियां देने लगा हूं। इसे पढ़ने के बाद लगा मेरी भाषा जैसी है वैसी ही होनी वक्त की जरूरत है।


जान मुहम्मद-
वालों खबर लिखने से पहले जांच लो वर्ना FIR होगी तुम्हारे खिलाफ। चैलेंज है तुमको ऐसी एक भी घटना दिखा दो। अन्यथा माफी मांगो!

इंडियन मुस्लिम-
गोदी मीडिया मुसलमानों से नफरत के मामले में अपनी सारी हदें पार कर चुका है अब तो मीडिया इतना सड़ चुका है बदबू पूरे तरह से हर जगह फेल रही है।

असगर अब्बास-
न्यूज़ चैनल्स के मालिक भी हिन्दू और रिपोर्टर भी हिन्दू ऐसा करके उल्टा यह लोग आप हिन्दुओं के संस्कार सभ्यता और धर्म को ही पूरी दुनिया में बदनाम कर रहे हैं। ऐसा करके ये इस्लाम का कोई नुकसान नहीं कर सकते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन