Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘न्यूज24’ का खुलासा : शौचालय के पानी से ट्रेनों में पक रहा है खाना!

न्यूज चैनल ‘न्यूज 24’ ने ‘अच्छे दिनों’ की पोल खोल दी है. रेल व्‍यवस्‍था में सबकुछ बदल डालने का दावा करने वाली केंद्र सरकार के शासन तले संचालित ट्रेनों में शौचालय के पानी से खाना बनाया जा रहा है. ‘न्यूज24’ न्यूज चैनल की पड़ताल में रेलवे की यह ‘डर्टी पिक्‍चर’ सामने आई है जिसे देखकर जनता हैरान है. मामला मुंबई से दिल्‍ली आने वाले पश्चिम एक्‍सप्रेस का है. इस ट्रेन में जिस पानी का इस्‍तेमाल शौचालय में किया जाना था उससे खाना बनाया जा रहा था.

इस बात का खुलासा चैनल न्‍यूज 24 के करने के बाद रेलवे को जैसे लकवा मार गया है. कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है. पश्चिम एक्‍सप्रेस को मुंबई-दिल्‍ली रूट की विशेष ट्रेनों में गिना जाता है. इस ट्रेन में बड़े-बड़े लोग सफर करते हैं. रेल बजट से कुछ दिन पहले न्यूज24 चैनल की एक टीम ट्रेनों का जायजा लेने अंबाला स्‍टेशन पहुंची. जांच-पड़ताल में पाया गया कि जिस पानी का इस्‍तेमाल यात्री शौच के लिए करते हैं उसी पानी का इस्‍तेमाल पेंट्री कोच में हो रहा था. उस पानी से खाना बनाया जा रहा था. पेंट्री कार के मैनेजर से जब इस संबंध में पूछा गया तो कांप गये और कुछ भी बोलने से मना कर दिया. हालांकि इस संबंध में रेलवे के किसी अधिकारी का कोई बयान नहीं आया है. सवाल ये उठता है कि रेलवे के इस ‘डर्टी पिक्‍चर’ का जबावदेह कौन है. क्‍या इस बजट में इस बात की गारंटी ली जाएगी कि अब से पेंट्री कार में गूंथे जाने वाला आटे में बाथरुम के पानी का इस्तेमाल नहीं होगा और ना ही शौच के लिए इस्तेमाल होने वाले पानी में चावल उवाले जाएंगे.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन