Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

न्यूजक्लिक केस : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पहुंची मुंबई, नवलखा से करेगी पूछताछ

मानवाधिकार कार्यकर्ता गौतम नवलखा एल्गार परिषद माओवादी संबंध मामले में आरोपी हैं

चीनी फंडिंग का आरोप झेल रही न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है। अब इस मामले में गौतम नवलखा से भी पूछताछ होगी। गौतम से पूछताछ करने वाली टीम में दिल्ली पुलिस के एसीपी रैंक के एक अधिकारी भी शामिल होंगे।

गौतम नवलखा से ये पूछताछ चीन से हुई कथित फंडिंग और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंधों को लेकर की जाएगी। बता दें कि गौतम नवलखा एक मानवाधिकार कार्यकर्ता और पत्रकार हैं।

गौतम नवलखा फिलहाल हाउस अरेस्ट हैं। वो पुणे के एल्गार परिषद मामले में जांच का सामना कर रहे हैं। यह मामला 2018 का है। वो अगस्त 2018 से ही जेल में बंद थें। पिछले महीने कोर्ट ने उनकी खराब सेहत को देखते हुए हाउस अरेस्ट को मंजूरी दी थी।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन