Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

बोकारो में लुटेरों ने दो अखबार विक्रेताओं को पीटा

बोकारो : शहर में अखबार विक्रेता गणोश कुमार व इनके भाई भागीरथ गोराई को लुटेरों ने तमंचे के बट से पीटकर घायल कर दिया। बताया गया कि गणोश व उनके भाई भागीरथ चास मुफस्सिल थाना इलाके के नावाडीह स्थित अपने गांव से नया मोड़ सेंटर आ रहे थे। साइकिल से दोनों भाई जैसे ही गांधी गोलंबर पार कर एडीएम की ओर बढ़े, तभी झाड़ियों से दो बदमाश निकले। 

बदमाशों ने अखबार विक्रेताओं को तमंचा सटा दिया। रुपये व मोबाइल की मांग बदमाश करने लगे। रुपये और मोबाइल नहीं रहने पर बदमाश इन पर बिफर पड़े और पीटने लगे। तमंचे के बट से मारकर अखबार विक्रेता गणोश को घायल कर दिया। 

हालांकि इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना के पहले सेक्टर नौ से नया मोड़ अखबार सेंटर आ रहे राम प्रसाद गुप्ता व विकास कुमार से बदमाशों ने बीजीएच के पास मारपीट की। दोनों से बदमाशों ने मोबाइल व चार हजार रुपये भी छीन लिया था।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन