Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अडानी के थर्मल प्लांट में अवैध निर्माण पर एनजीटी की नोटिस वाली ख़बर ‘द न्यू इण्डियन एक्सप्रेस’ की वेबसाइट से ग़ायब!

मिर्जापुर | हाल ही में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने अडानी ग्रुप के मिर्जापुर थर्मल पावर प्लांट में चल रही अवैध निर्माण गतिविधियों पर यूपी सरकार और एमओईएफसीसी (MOEFCC) को नोटिस जारी किया है. इसकी खबर द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अलावा किसी अन्य अंग्रेजी या हिंदी अखबार अथवा चैनलों ने छापने की हिम्मत शायद नहीं दिखाई है.

इस मामले में विंध्य बचाओ (vindhyabachao) नामक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक के बाद एक कई कंटेंट पोस्ट किए गए हैं. इसमें लिखा गया है कि एनजीटी ने अवैध निर्माण गतिविधियों पर मिर्ज़ापुर थर्मल पावर प्लांट (अडानी ग्रुप), यूपी सरकार और एमओईएफसीसी को नोटिस जारी किया.

एनजीटी ने पहले दिसंबर 2016 में इसी परियोजना के लिए मंजूरी रद्द कर दी थी, जब यह वेलस्पन एनर्जी के पास थी. उनकी समीक्षा खारिज कर दी गई और उन्होंने 2017 में सुप्रीम कोर्ट से अपनी अपील वापस ले ली.

न्यू इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार जितेंद्र चौबे ने पहली बार (3 दिन पहले) एनजीटी के आदेश पर रिपोर्ट की थी, जिसका शीर्षक था “वन भूमि पर अडानी द्वारा संचालित थर्मल प्लांट के निर्माण पर केंद्र, यूपी को एनजीटी का नोटिस”. इसे मुद्रित संस्करण में भी प्रकाशित किया गया था.

आज ऑनलाइन समाचार लेख का यूआरएल न्यू इंडियन एक्सप्रेस वेबसाइट से हटा दिया गया है. जनहित से जुड़ी ऐसी महत्वपूर्ण खबर को हटाना ग़लत है.

एनजीटी का आदेश देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Manish Pandey

    September 1, 2024 at 2:01 pm

    I have seen this news on NDTV, LOL

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन