Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

बातचीत से शुरू हुए न्यूज चैनल्स अब चिल्लाहट तक पहुंच गए हैं- निधि कुलपति

बरेली | रोटरी क्लब ऑफ बरेली का 73वां अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में एनडीटीवी की मैनेजिंग एडिटर निधि कुलपति बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं. कुलपति ने सोशल मीडिया का समाज और मीडिया पर प्रभाव पर अपने विचार रखे.

निधि कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि, एक बार टीवी बंद हो सकता है, लैपटॉप और अखबारों से भी दूर रहा जा सकता लेकिन आप फोन से दूर नहीं रह सकते. सोशल मीडिया की पकड़ गहरी है. प्रभाव देखें तो व्यापक मीडिया में सोशल मीडिया छोटी उंगली जैसा है.

उन्होंने कहा कि तमाम उतार चढ़ावों के बावजूद सार्थक पत्रकारिता जारी है. इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री भी मौजूद रहे.

वरिष्ठ टीवी एंकर ने आगे कहा कि जब न्यूज चैनल्स शुरू हुए थे, तब बातचीत होती थी. इसके बाद बुलंद आवाज का दौर आया. फिर तेज आवाज में बोलने लगे और अब स्थिति चिल्लाहट तक आ पहुंची है. इस बदलते स्वरूप के साथ लोगों के पास विकल्प हैं. अलग-अलग न्यूज चैनल्स की विचारधारा अलग होती है. जिसे जो सही लगे उसे वह चुनने का अधिकार है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. कुलदीप

    August 29, 2024 at 9:55 pm

    निधि राजदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन