Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

वर्तमान सरकार इतनी निर्लज्ज है कि अपनी आलोचना तो छोड़ो, अपने विरोध में एक स्वर भी बर्दाश्त नहीं कर पा रही है!

भविका कपूर-

जो लोग स्वभाव से शांत है, उच्च शिक्षित हैं, हंसी खुशी पसंद करने वाले, भाईचारे से, धार्मिक सौहार्द से रहने वाले हैं एवं उच्च जीवन मूल्यों में भरोसा करते हैं उनके लिए वर्तमान भारत एक नर्क के समान हो रहा है।

वह अपने विचार नहीं रख सकते क्योंकि भारत पर आजकल आतंकवादी और गुंडे राज कर रहे हैं जो उनका मुंह खोलते ही उनके विचारों को दबाने की कोशिश करते हैं। ऊपर से समाज में जहर मिला रहे गुंडे आतंकवादी संघी उनको मुंह खोलते ही राष्ट्र द्रोही के नाम से संबोधित कर रहे है।

वर्तमान सरकार इतनी निर्लज्ज है कि अपनी आलोचना तो छोड़ो अपने विरोध में एक स्वर भी बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों को अपनी पसंद का खान पान, रहन सहन, तीज त्यौहार मनाना मुश्किल हो रहा है। सोने पर सुहागा यह है कि देश में बेरोजगारी की दर आसमान छू चुकी है और अच्छी आमदनी के रास्ते भी कम होते जा रहे हैं।

कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि बहुत सारे ऐसे लोग लाखों की तादाद में भारत की नागरिकता छोड़कर भारत छोड़ रहे हैं।

यह देश के लिए बेहद शर्मनाक है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Kamlesh

    March 14, 2023 at 1:25 pm

    जिसको ज्यादा पैसा मिल रहा है वो देश छोड़कर जाएगा ही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन