Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

युवा पत्रकार निशांत पांडे को न्यूज़24 MP-CG में मिली ये जिम्मेदारी!

मीडिया जगत में लगातार अपनी मेहनत और प्रतिभा से पहचान बना रहे युवा पत्रकार निशांत पांडे ने अब न्यूज़24 मध्य प्रदेश – छत्तीसगढ़ (News24 MP-CG) में प्रोड्यूसर के पद पर नई जिम्मेदारी संभाल ली है। इससे पहले निशांत पांडे Inshorts, Live Times, Sach Bedhadak और News India DD science जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में निशांत पांडे ने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है। डिजिटल और टीवी मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म पर काम करने का अनुभव रखने वाले निशांत को खबरों की गहरी समझ और बेहतर प्रोडक्शन कौशल के लिए जाना जाता है। मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने भी निशांत पांडे को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

निशांत पांडे ने कहा कि वे निष्पक्ष और तेज पत्रकारिता के माध्यम से दर्शकों तक बेहतर खबरें पहुंचाने का प्रयास जारी रखेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन