Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

नितिन गडकरी से जुड़ी कारवां की रिपोर्ट पर वीडियो बनाने वाले पत्रकार पर FIR, फोन भी जब्त!

केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari से जुड़ी एक रिपोर्ट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। रिपोर्ट पर आधारित एक वीडियो बनाने वाले पत्रकार को 50 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस थमाया गया है और नागपुर में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

आरोप है कि वीडियो के चलते न सिर्फ कानूनी कार्रवाई तेज हुई, बल्कि संबंधित पत्रकार को लगातार थाने के चक्कर भी काटने पड़ रहे हैं और उनके उपकरण तक जब्त किए गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, मीडिया की भूमिका और सत्ता से जुड़े मामलों पर सवाल उठाने की सीमाओं को लेकर बहस छेड़ दी है।


मुकेश मोहन-

कुछ दिन पहले the caravan india ने नितिन गडकरी पर एक रिपोर्ट छापी। रिपोर्ट नितिन गडकरी और बीफ के कारोबार से संबंधित थी।

इस रिपोर्ट के आधार पर मैंने एक वीडियो किया। उस वीडियो के लिए मुझे 50Cr की मानहानि का नोटिस दिया गया और मुझपर नागपुर में एक FIR करवाई गई है।

दो दिन हो गए नागपुर में थाने के चक्कर काट रहा हूँ। एक फ़ोन जफ़्त कर लिया गया है दूसरा फ़ोन जिससे मैं वीडियो शूट करता उसे लाकर सबमिट करवाना है।

So where is freedom of speech? It’s resting in the peace.


नए भारत में फ्रीडम ऑफ स्पीच। बोल सकते हो लेकिन वही जो सरकार को अच्छा लगे! मेरा भी एक फोन ज़ब्त है आजतक मुकेश भाई। ख़ैर लड़ना है। पीछे हटने का तो कोई सवाल ही नहीं है। -प्रतीक पटेल


प्रिय गडकरी जी, इतने बड़े नेता होकर आप एक युवा से डर जाएंगे तो कैसे चलेगा? मुकेश मोहन तो कारवां की रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट कर रहे थे। जो लोग बड़े मीडिया संस्थानों से नहीं लड़ पाते वो मुकेश जैसों पर अपनी भड़ास निकालते हैं। अदालत न्याय करेगी, ऐसी उम्मीद है। -अशोक दास


कारवां ने गडकरी पर क्या छापा था? यहां पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन